Skip to main content

Posts

Showing posts from January 5, 2019

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया : ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा.

नमस्कार दोस्तों, भारतीय खिलाडी ऋषभ पंत ने सिडनी मैच को लेकर मीडिया से हुई बातचीत में बताया की उन्होंने भी 'नर्वस नाइंटी सिंड्रोम' का सामना किया, पर दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा ने खेल को सम्हाल रखा था जिससे मुझे इससे पहले के मैचों की तुलना में खुलकर खेलने में काफी मदद मिली। ऑस्ट्रेलिया की पीच पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी की। जब उनसे पूछा गया की इससे पूर्व के मैचों में 20 और 30 के स्कोर पर आउट होने के बाद उन्होंने क्या बदलाव किया तो उन्होंने बताया कि 'मैंने कुछ बदलाव नहीं किया। सबसे अहम् बात मेरे लिए यह था कि इस बार दूसरे छोर पर एक बल्लेबाज़ था। आम तौर पर जब मैं क्रीज़ पर आता हूँ तो मेरे सामने कोई बल्लेबाज़ नहीं होता।' ऋषभ पंत ने कहा,‘ जब मैं पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेलता हूं, तो अलग तरह से बल्लेबाजी करनी पड़ती है और मुझे रन बनाने होते हैं. पर एक बल्लेबाज के साथ खेलने पर एक अलग बात होती है, जो आज आपने देखी.’ उन्होंने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन की ओर से खुलकर खेलने की आजादी मिलने से भी ...

क्रिकेट न्यूज़ : सिडनी की पीच पर जडेजा-कुलदीप की फिरकी देखकर घबराई टीम ऑस्ट्रेलिया।

नमस्कार दोस्तों, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव का सिडनी की पीच पर शनिवार को जमकर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया। सिडनी की सपाट पीच पर उनकी फिरकी से ऑस्ट्रेलिया की टीम घबराई हुई है। अपनी फिरकी स्टाइल के दम पर भारत ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित होने के बाद भी तीसरे दिन भी खेल में अपना दबदबा बनाये रखा। जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 विकेट खोकर 236 रन बनाने के बाद फॉलो ऑन बचने के लिए संघर्ष कर रहा था तभी तीसरे सेशन में  बारिश उसकी मददगार बनकर आई। बारिश के चलते आगे का खेल नहीं हो पाया। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 386 रन आगे है। भारत ने अपनी पहली पारी में अपना 7 विकेट गंवा कर 622 रन बनाने के बाद अपनी पारी के समाप्ति की घोषणा कर दी थी। बारिश के चलते तीसरे दिन का 16 ओवर का खेल नहीं हो पाया। अब टीम खेल प्रबंधन ने चौथे दिन का खेल आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला लिया है। पीटर हैंड्सकॉम्ब ( 28*) और पैट कमिंस ( 25*) रन बनाकर खेल रहे हैं।अब देखना यह है कि ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई संघर्ष को किस मुकाम पर ले जाते हैं।...