Skip to main content

Posts

Showing posts from April 12, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : जानिए पहले चरण के मतदान के बाद जनता का अनुभव।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो चूका है और 20 राज्यों में पहले चरण का मतदान कल संपन्न भी हो गया। मीडिया ख़बरों की मानें तो इन 20 राज्यों में पहले चरण में पड़े मतदान का यदि औसत निकाला जाये तो इस बार लगभग 65 प्रतिशत वोट पड़े हैं। कुछ एक जगहों पर बीजेपी के समर्थक आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाते भी नज़र आये और ईवीएम मशीनें के ख़राब होने एवं हैकर्स वैन के पकड़े जाने की ख़बरें भी सामने आई। पर यदि इन एक दो अपवादों को यदि छोड़ दिया जाए तो इसबार मतदान काफी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पहले चरण के मतदान के साथ एक बार फिर से ईवीएम के ख़राब होने और हैक होने की ख़बरें मीडिया में काफी तेज़ी के साथ फ़ैल रही है। इन ख़बरों में कितनी सच्चाई है यह तो हम नहीं बता सकते पर मीडिया में यह ख़बरें कुछ तस्वीरों और वीडियो के साथ वायरल हो रही है आइए जानते हैं उन तस्वीरों के बारे में। तस्वीरें दिखाने से पहले हम आपको बता दें की यह तस्वीरें फेसबुक उपयोगकर्ता के निजी प्रोफाइल से शेयर किये गए हैं और हम इसकी सत्यता का दावा नहीं करते। आप इन  तस्वीरों को केवल मनोरंजन के तौर पर रहे हैं।  ...