मां दुर्गा के उपासक सभी भक्तों को जय माता दी। दोस्तों, हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है जहां हर दिन का कोई न कोई धार्मिक महत्व जरूर होता है। हिन्दू धर्म में पुरुष और स्त्री को समान महत्व दिया गया है। हिन्दू धर्म में देवी और देवताओं दोनों को ही पूज्य माना गया है। वहीँ स्त्री को पुरुष से अभी ऊँचा स्थान प्राप्त है क्योंकि स्त्री ही एक मात्र ऐसी शक्ति है जो की अपने गर्भ में एक नए जीवन की रचना करती है और एक बच्चे को जन्म देकर दुनिया को आगे बढ़ाती है। संसार को समय समय पर स्त्री की शक्ति का अहसास कराने के लिए हिन्दू धर्म में देवी के रूप में स्त्री शक्ति की पूजा की जाती है। साल में दो बार नवरात्रि का व्रत और उपवास किया जाता है जिसमें माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना नौ रातों तक की जाती है। इसीलिए इसे नवरात्रि भी कहते हैं। पहला चैत्र नवरात्री और दूसरा शारदेय नवरात्रि। आज 6 अप्रैल 2019 को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है और हिन्दू नववर्ष का भी पहला दिन है। हिन्दू धर्म में आज के दिन को गुड़ी पड़वा के रूप में भी मनाया जाता है। आज घट स्थापना के साथ ही नौ दिन और नौ...