Skip to main content

Posts

Showing posts from December 3, 2018

गोकशी की आग में जला बुलंदशहर, इंस्पेक्टर और एक युवक की मौत।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों,  सोमवार का दिन नई दिल्ली/बुलंदशहर के लिए काफी तनावपूर्ण रहा। बुलंदशहर लोग गोकशी के शक में भड़क गए और पत्थर बाज़ी  और आगजनी जैसे उपद्रव को अंजाम देने लगे। बुलंद शहर के स्याना क्षेत्र में गोमांस मिलने से यहां के लोग भड़क गए। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और पथराव एवं आगजनी से जनसम्पत्ति को नुक्सान पहुंचाने लगे। उपद्रव के दौरान लोगों ने स्थिति सम्हालने आये पुलिस कर्मियों पर भी पथराव शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों द्वारा पुलिस पर किये जा रहे पथराव के चलते स्याना में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत सर पर पत्थर लगने की वजह से  हो गई। इसके साथ ही दो अन्य लोग भी इस पत्थर बाज़ी से घायल हो गए है। इस उपद्रव और पत्थर बाज़ी को देखते हुए घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव . इस हादसे में घायल हुए युवक सुमित को आनंद नाम के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल म...