नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की अभी भारत और पाकिस्तान का रिस्ता काफी तनावपूर्ण है। भारत में पल रहे आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के द्वारा भारत के सीआरपीएफ जवानों पर 14 फ़रवरी को किये गए आत्मघाती हमले की वजह से भारत ने अपना 44 सीआरपीएफ जवानों को खो दिया। भारत के बटवारे के बाद से ही जबसे पाकिस्तान एक नया मुल्क बना है तब से लेकर आज तक पाकिस्तान भारत पर इस तरह के आतंकी हमले करता रहता है। आमने सामने की लड़ाई में बार बार मिली शिकस्त के बाद जब पकिस्तान में आमने सामने का युद्ध करने की हिम्मत नहीं बची तो पाकिस्तान ने बुज़दिली का रास्ता याने की आतंकवाद का रास्ता अपनाया। कभी यह हमारे संसद भवन पर हमला करता है तो कभी ट्रेन या विमानों पर। पाकिस्तान एक स्लामिक देश कम और आतंकिस्तान के रूप में ज्यादा प्रशिद्ध हो चूका है और शायद पाकिस्तान को अपनी यह पहचान ज्यादा पसंद है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से उससे होने वाले विनाश से सबक सिखने के बाद जहां एक और दुनिया के सारे देश शांति प्रिय वातावरण बनाकर आपस में मिलजुलकर रह रहे हैं, युद्ध के बजाये एक साथ मिलकर क्रन्तिकारी ढंग...