Skip to main content

दुनिया में मात्र पाकिस्तान ही एक मात्र ऐसा देश।

नमस्कार दोस्तों,


दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की अभी भारत और पाकिस्तान का रिस्ता काफी तनावपूर्ण है। भारत में पल रहे आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के द्वारा भारत के सीआरपीएफ जवानों पर 14 फ़रवरी को किये गए आत्मघाती हमले की वजह से भारत ने अपना 44 सीआरपीएफ जवानों को खो दिया। भारत के बटवारे के बाद से ही जबसे पाकिस्तान एक नया मुल्क बना है तब से लेकर आज तक पाकिस्तान भारत पर इस तरह के आतंकी हमले करता रहता है। आमने सामने की लड़ाई में बार बार मिली शिकस्त के बाद जब पकिस्तान में आमने सामने का युद्ध करने की हिम्मत नहीं बची तो पाकिस्तान ने बुज़दिली का रास्ता याने की आतंकवाद का रास्ता अपनाया। कभी यह हमारे संसद भवन पर हमला करता है तो कभी ट्रेन या विमानों पर। पाकिस्तान एक स्लामिक देश कम और आतंकिस्तान के रूप में ज्यादा प्रशिद्ध हो चूका है और शायद पाकिस्तान को अपनी यह पहचान ज्यादा पसंद है।


द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से उससे होने वाले विनाश से सबक सिखने के बाद जहां एक और दुनिया के सारे देश शांति प्रिय वातावरण बनाकर आपस में मिलजुलकर रह रहे हैं,  युद्ध के बजाये एक साथ मिलकर क्रन्तिकारी ढंग से आधुनिक विकास की ओर बढ़ रहे हैं, नए तकनिक की खोज कर रहे हैं, नयी दुनिया की तलाश में ब्रम्हांड से भी आगे जाने की संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तान इस्लाम की गलत व्याख्या और गलत समझ का शिकार होकर जेहाद के नाम पर पूरी दुनिया में  केवल आतंकवादी के रूप में अपनी पहचान बना चूका है। दुनिया में बहोत से इस्लामिक देश हैं जिनके सामने पाकिस्तान कुछ भी नहीं पर एक और जहां अन्य स्लामिक देश अपने राष्ट्र के विकाश को महत्वा देते हैं और तरक्की की सीढियाँ चढ़ रहे हैं वहीँ मात्रा पाकिस्तान ही ऐसा देश है जो केवल आतंकवाद के छेत्र में अपना विकाश कर रहा है।

14 फरवरी के हमले से एक बार फिर पाकिस्तान ने यह साबित कर दिया की वह केवल मासूम और निहत्थे लोगों पर पीठ पीछे प्रहार करके अपनी बुज़दिली को आतंकी छबि बताकर पूरी दुनिया में दहशत कायम करना चाहता है। पर उसकी यह विकृत मानसिकता की सोच न तो किसी को डरा पाएगी और न ही हरा पाएगी। पाकिस्तान को ऐसे कई मौके मिले जब वह अपनी कट्टरपंथी सोच को बदलकर दुनिया के बाकि देशों की तरह खुद को भी विकाश की धारा से जोड़कर आगे बढ़ सकता था।

पकिस्तान को दुनिया के तमाम देशों से लताड़ पड़ चुकी है पर पाकिस्तान तो जैसे शर्म बेच खाया है। पाकिस्तान को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक अमेरिका ने पाकिस्तान के भीतर पल रहे आतंकियों और कट्टरपंथियों को ख़त्म करने के लिए 20 एफ -16 विमान एक समझौते के तहत दिए थे की वह इन अति आधुनिक विमानों का उपयोग केवल आतंकवाद के खिलाफ करेगा न की किसी देश के खिलाफ किसी युद्ध या साजिस में। पर पाकिस्तान ने कभी भी इन विमानों का उपयोग आतंकियों के खिलाफ नहीं किया बल्कि आतंकियों को पनाह देता रहा और उनकी फंडिंग करता रहा।  आज पाकिस्तान की सेना में जवानों की संख्या से अधिक वहाँ आतंकवादियों की संख्या है।

26 फरवरी को जब भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर वहां मौजूद आतंकी कैम्पों को तबाह किया और आतंकवादियों को मार गिराया तो इस पर पाकिस्तान ने भारत का धन्यवाद् करने के बजाए इसे खुद पर हमला और अपमान समझकर भारत से बदला लेने के लिए अपने ऍफ़-16 विमानों से भारत पर हमला कर दिया। पकिस्तान तब तक ऍफ़-16 विमानों के उपयोग के बात से मुकरता रहा जब तक हमारे एक जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन ने एक ऍफ़ -16 विमान मार नहीं गिराया और उसके मलबे का हिस्सा मीडिया में नहीं आया। हालांकि इस आत्मरक्षा कार्यवाही के दौरान हमारा विंग कमांडर पाकिस्तान के कब्ज़े में चले गया पर तब तक पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को पता चल चूका था। पूरी दुनिया यह जान चुकी थी की पाकिस्तान कितना बड़ा झूठा और आतंकी देश है। यह वजह है की महज 55 घंटे के अंतराल में पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े और हमारे विंग कमांडर अभिनन्दन को वापिस करना पड़ा।

अगर पाकिस्तान चाहता तो भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कभी नहीं बिगड़ते। पर बॉर्डर पर हर दिन सीज फायर का उल्लंघन कर और बार बार के आतंकवादी हमलों से हमारे पड़ोसी देश ने खुद को हमारा सबसे बड़ा दुश्मन बना लिया। अगर पाकिस्तान किसी मज़बूरी से आतंकवादियों को खुद ख़त्म नहीं कर पा रहा है या आतंकवादी संगठन पकिस्तान सरकार की जानकारी के बिना छुपकर पाकिस्तान में रह रहे हैं तो यह खुद पाकिस्तान और वहां की आम जनता के लिए खतरनाक है। यदि पाकिस्तान की ख़ुफ़िया तंत्र से भारत का ख़ुफ़िया तंत्र ज्यादा मजबूत है तो पाकिस्तान को अपने देश से आतंकवादियों को ख़त्म करने में भारत का साथ देना चाहिए पर पाकिस्तान तो आतंकियों पर हमले का बदला लेने के लिए भारत की सीमा में घुसने की कोशिश  बैठा।

अब आप ही तय कीजिये की पाकिस्तान एक स्लामिक देश है या आतंकी देश। अपनी राय मुझे कमेंट करके बताएं  मुझे फॉलो करना न भूलें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...