Skip to main content

भारत की कूटनीति के सामने पाकिस्तान ने टेक दिए घुटने।

Image result for air strike on pakistanनमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के द्वारा भारत के सीआरपीएफ जवानों पर किए गए आत्मघाती हमले से 44 जवानों की शहादत के 12 वे दिन 26 फरवरी को भारत ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर सभी आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस जवाबी कार्यवाही के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया। पकिस्तान ने अपने आतंकवादी आकाओं पर हुए एयर स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से 27 फ़रवरी को सुबह 11 बजे भारत के आर्मी कैम्पों पर अपने 20 एफ -16 विमानों से हमला कर भारतीय मिलेट्री कैम्पों को तबाह करने की कोशिश की। पर भारतीय वायु सेना के द्वारा एहतियात के तौर पर बॉर्डर के पास लगे निगरानी विमानों ने पाकिस्तानी विमानों को किसी नुकसान से पूर्व ही खदेड़ भगाया। 


पाकिस्तान, आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया से अलग थलग हो चूका है। दुनिया के तमाम बड़े देश इस वक़्त भारत के साथ इस मुद्दे पर साथ खड़े हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते कहा की पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवादी ट्रेनिंग एवं टेरर फंडिंग को जल्द से जल्द बंद करें। आपको बता दें की पाकिस्तान ने आतंकवादियों पर हुए एयर स्ट्राइक पर बदले की कार्यवाही कर पूरी दुनिया को यह सीधा संदेश दे दिया है की वे आतंकवाद का समर्थन करते हैं और उसे पालते हैं। एक तरह से पाकिस्तान ने आतंकवादियों पर हमले के बदले की कार्यवाही कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।

Image result for bharat pakistan news


 पकिस्तान ने दूसरी बड़ी गलती यह कर ली है की उसने भारत के आर्मी कैम्पों पर हमला करने के लिए ऍफ़ -16 विमानों का उपयोग किया। आपको बता दें की पाकिस्तान ने अमेरिका से एक समझौते के तहत ऍफ़-16 विमान ख़रीदा था। इस समझौते में यह साफ़ साफ़ लिखा है की पाकिस्तान इन विमानों का उपयोग केवल अपने जमीन पर आतंकवाद को ख़त्म करने लिए करेगा। पकिस्तान इन विमानों का उपयोग किसी अन्य देश के खिलाफ किसी भी तरह के जंग या कार्यवाही के लिए नहीं कर सकते। यही वजह है की पाकिस्तान अबतक यह झूठ बोल रहा था की उसने भारत में ऍफ़ -16 विमान से हमला नहीं किया बल्कि अपने निजी विमानों का उपयोग किया है।  पर पाकिस्तान का यह झूठ तब पकड़ा गया जब हमारे एक जाबाज जंगी पायलट ने पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त एक ऍफ़-16 विमान को मार गिराया जो की pok में गिरा। ऍफ़-16 विमान के गिरने की इस खबर को खुद पाकिस्तानी मीडिया ने उजागर कर दिया। पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करके अमेरिका से दुश्मनी ले ली है। 

पाकिस्तानी विमानों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारा एक मिग-21 विमान छतिग्रस्त हो गया। पाकिस्तान हमारे पायलट को अगवा कर हमसे सौदेबाज़ी करने की कोशिश की पर जेनेवा नियमों के चलते उसे घुटने टेकने पड़े और बिना किसी शर्त उसे हमारे पायलट को रिहा करने का फैसला लेना पड़ा। हमारा यह जाबाज अफसर अभिनन्दन कल बिना किसी शर्त के भारत को सुपुर्द कर दिया जाएगा इस बात की घोषणा खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कि है। 

Image result for pilot abhinandan

दोस्तों, खुद को पूरी दुनिया में अलग थलग होता देख अब इमरान खान बैकफुट पर नज़र आ रहा है। इमरान खान अब तक दो बार भारत से शांति की अपील कर चूका है। और इमरान खान का यह कहना है की वह भारत के साथ बातचीत कर सारे मसले सुलझाने का एक मौका चाहते हैं। एक तरह से युद्ध के परिणाम के डर से कांप चूका है और रहम की भीख मांग रहा है। जो देश कभी सीधे तौर पर लड़ाई करने बजाये आतंकवादियों के माध्यम से हमेसा भारत के पीठ पर प्रहार करता है उस देश के पास आमने सामने की लड़ाई करने की हिम्मत हो  भी नहीं सकती। 


गर्व है हमें हमारे देश की सेना पर, जय हिन्द जय भारत। 

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया शर्मिंदा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हर वक़्त  सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि उनकी इन सुर्ख़ियों की वजह उनके काम नहीं बल्कि भाषण के दौरान गलत बयानों को लेकर होता है। उन्होंने पिछले पांच सालों में भारत के इतिहास और इतिहास पुरुषों के बारे में कई गलत जानकारी अपने भाषण के माध्यम से देश की जनता को परोसा है। मोदी जी के झूठे बयानों और झूठे दावों का सिलसिला लगातार जारी है। उनकी यह गलत भाषणबाजी भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कलंकित करता है। यह बड़े ही शर्म की बात है की वे देश के पढ़े लिखे लोगों के इतिहास, विज्ञान और भूगोल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी उन अध्यापकों के ज्ञान पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं जिन्होंने देश की अगली पीढ़ी को अपनी शिक्षा से लाभान्वित किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के वो कौनसे बयान हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मज़ाक बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला झूठ : गटर के गैस से बनने वाली चाय।   प्रधान मंत्री मोदी का जो बयान सबसे पहले सुर्ख़ियों म...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...