Skip to main content

अपने आतंकी आकाओं पर भारत के हमले से पागल हुआ पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इमरान खान।

जय हिन्द दोस्तों,

दोस्तों, मैं आपको बता दूँ की 14 फ़रवरी को भारत के सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद द्वारा किये गए हमले से हमारे 44 जवान शहीद हुए थे। कल 26 फ़रवरी को उन शहीद जवानों की तेरहवीं से पहले दिन भारतीय वायु सेना ने pok और पाकिस्तान के सीमा से 50 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तान के बालटाल में स्थित जैश ए मोहम्मद के तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस एयर स्ट्राइक में हमने एक सोची समझी रणनीति के तहत पाकिस्तान की आम जनता को बिना कोई नुकसान पहुंचाए जैश के तमाम आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और  साथ ही आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के मुखिया आतंकी मसूद अजहर के पुरे खानदान को ख़त्म कर दिया जो की उसके आतंकी गतिविधियों में पूरी तरह से सहयोगी थे और pok में कई आतंकी कैंप का संचालन कर रहे थे। इस तरह भारतीय वायु सेना ने अपनी सूझबूझ से आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर सीआरपीएफ की शहादत का बदला ले लिया। 

26 फरवरी की सुबह करीब 3.30 मिनट पर जब सभी आतंकी घोड़े बेचकर इन कैम्पों के अंदर सो रहे थे  तभी भारतीय वायु सेना के जवानों ने इन कैम्पों के अलग अलग ठिकानों पर करीब 1000 किलो बम बरसाकर आतंकियों को नींद में ही जहन्नुम पहुंचा दिया। भारत द्वारा पाकिस्तान पर घुसकर आतंकियों के इस सफाये का दुनिया के तमाम बड़े देशों ने समर्थन किया और साथ ही पाकिस्तान को यह हिदायत भी दी की या तो वह खुद अपने देश के भीतर चल रहे आतंकवादी संगठनों को ख़त्म करें या फिर अन्य देशों द्वारा किये जाने वाले कार्यवाही के लिए तैयार रहे।  

भारत द्वारा पाकिस्तान पर किये गए इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की संसद और मीडिया में इमरान खान के लिए शेम शेम के नारे लगाए गए। पाकिस्तान की जनता ने इस एयर स्ट्राइक के लिए पूरी तरह से इमरान को ज़िम्मेदार ठहराया। अपने जनता के बीच अपना विश्वास और सम्मान खो रहे इमरान खान ने अपने जनता और आतंकियों के दबाव में आकर आज 27 फ़रवरी को सुबह लगभग 11 बजे अपने वायु सेना के ऍफ़-16 विमानों से भारत के कई आर्मी कैम्पों पर हमला किया और बम बरसाए पर इससे पहले की पाकिस्तानी विमान हमें कोई छाती पहुंचा पाता, बॉर्डर पर तैनात हमारी वायु सेना की सर्च टीम के विमानों ने पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ भगाया। भारतीय वायुसेना के इस आत्म रक्षक कार्यवाही में पाकिस्तान का एक ऍफ़ 16 विमान मार गिराया गया। 

दो दिनों में लगातार दो बार मिली शिकश्त इमरान खान पूरी तरह से बौखला गए हैं और भारत को बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। आपको बता दें की सेना द्वारा पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त भारत का एक मिग -21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पाकिस्तान यह दावा कर रहा है की उसने यह विमान भारत की सीमा में घुसकर मार गिराया है साथ ही भारतीय वायु सेना के दो पायलट को बंदी भी बनाया गया है। अभी तक भारतीय वायु सेना एवं भारत सरकार की और से पाकिस्तान के इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है।  3.15 को विदेश मंत्रालय की ओर से एक प्रेसकॉन्फ्रेंस करके यह जरूर बताया की हमारा एक मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और साथ ही हमारे वायुसेना का एक पायलट भी लापता है। 


दोस्तों, इस खबर से जुड़े रहने और ताज़ा अपडेट पाने के लिए इस न्यूज़ को सब्सक्राइब / फॉलो करना न भूलें. और साथ ही अपना कीमती राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं, धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...