नमस्कार दोस्तों, 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप इस बार बहोत ही ख़ास है क्योंकि महिला क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप और पुरुष क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप इस बार एक साथ होने जा रहा है। साल 2020 में होने वाले इन दोनों वर्ल्ड कप की मेज़बानी ऑस्ट्रेलिया ही करने वाली है। पुरुष टी-20 वर्ल्डकप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ पर्थ स्टेडियम में 24 अक्टूबर 2020 को होगा। वहीँ महिला क्रिकेट टी-20 में भारतीय टीम का सामना मौजूदा विजेता एवं मेज़बान टीम ऑस्ट्रेलिया से 21 फरवरी 2020 को सिडनी के स्पाटलेस स्टेडियम में होगा। आईसीसी ने मंगलवार को अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में महिला एवं पुरुष विश्व कप टूर्नामेंट के आयोजकों के नाम की घोषणा की। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मामला है जब कोई एक ही देश एक ही वर्ष में महिला एवं पुरुष क्रिकेट वर्ल्डकप की मेज़बानी करने जा रहा है। महिला टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन 21 फरवरी 2020 से प्रारम्भ होकर 8 मार्च को समाप्त होगा। 8 मार्च का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन को पुरे विश्व में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ल्...