Skip to main content

क्रिकेट न्यूज़ : सिडनी की पीच पर जडेजा-कुलदीप की फिरकी देखकर घबराई टीम ऑस्ट्रेलिया।

Image result for india vs australia chautha dinनमस्कार दोस्तों,


रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव का सिडनी की पीच पर शनिवार को जमकर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया। सिडनी की सपाट पीच पर उनकी फिरकी से ऑस्ट्रेलिया की टीम घबराई हुई है। अपनी फिरकी स्टाइल के दम पर भारत ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित होने के बाद भी तीसरे दिन भी खेल में अपना दबदबा बनाये रखा।

जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 विकेट खोकर 236 रन बनाने के बाद फॉलो ऑन बचने के लिए संघर्ष कर रहा था तभी तीसरे सेशन में  बारिश उसकी मददगार बनकर आई। बारिश के चलते आगे का खेल नहीं हो पाया। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 386 रन आगे है। भारत ने अपनी पहली पारी में अपना 7 विकेट गंवा कर 622 रन बनाने के बाद अपनी पारी के समाप्ति की घोषणा कर दी थी। बारिश के चलते तीसरे दिन का 16 ओवर का खेल नहीं हो पाया। अब टीम खेल प्रबंधन ने चौथे दिन का खेल आधा घंटा पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

Image result for india vs australia chautha din
पीटर हैंड्सकॉम्ब ( 28*) और पैट कमिंस ( 25*) रन बनाकर खेल रहे हैं।अब देखना यह है कि ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई संघर्ष को किस मुकाम पर ले जाते हैं।  इन दोनों  खिलाड़ियों ने अब सातवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े हैं। अब बारिश के चलते खेल में आ रही रुकावटों को देखते हुए फैसला किया गया है की चौथे और पांचवें दिन का खेल आधा घंटा पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत से 386 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया पर फॉलोऑन का खतरा भी मंडराने लगा है. SCG की पिच से भारतीय तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी (54 रन देकर एक विकेट) और जसप्रीत बुमराह (43 रन देकर कोई विकेट नहीं) की बल्लेबाज़ी भले ही टीम इंडिया के कोई खास काम नहीं आई, पर बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा (62 रन देकर दो) और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (71 रन देकर तीन) ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के हौसले को पस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 


ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (79) ने अपने पहले पड़ाव  में अपने बेहतर बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया, पर खेल के दूसरे पड़ाव में उनके बल्ले ने भी जवाब दे दिया। कुछ इसी तरह का हाल उस्मान ख्वाजा (27) और मार्नस लाबुशेन (38) का भी रहा जो क्रीज पर लम्बा समय बिताने के बाद भी लंबी पारी नहीं खेल पाए जो की ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी जरुरी था।  नियमित अंतराल में लगातार विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया एक बड़ी साझेदारी के लिए तरसता रहा. हैरिस और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को कोई भी अच्छी साझेदारी नसीब नहीं हुई. ऑस्ट्रेलिया ने सुबह बिना किसी नुकसान के 24 रन से आगे खेलते हुए एक अच्छी शुरुआत की थी।


भारत के लिए सुबह खेल के शुरू होने के बाद पांचवे ओवर से जडेजा ने गेंद संभाल ली थी। जडेजा के तीन ओवर पुरे होने के बाद कुलदीप गेंदबाज़ी के लिए आ गए थे। कुलदीप ने ही ख्वाजा का विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई। चेतेश्वर पुजारा ने मिड विकेट पर आसान कैच लिया। लंच के बाद भारत की शुरुआत काफी शानदार रही। हैस के पाँव पीच पर जमने से पहले ही उन्हें पवेलियन भेज दिया। दूसरे सत्र के तीसरे ओवर में हैरिस ने जडेजा की गेंद वक्त पर दे मारी। बाएं हाँथ के स्पिनर जडेजा ने शॉन मार्श (8) का  विकेट लेकर भारत को एक और सफलता दिलाई। शॉन मार्श, जडेजा की गेंद को स्लीप करते हुए रहाणे को कैच थमा बैठे।  

Image result for india vs australia sydney
टीम ऑस्ट्रेलिया  पूरी तरह दबाव में आ चुकी थी जिसका की भारतीय गेंदबाज़ों ने जमकर फायदा उठाया। जहां ऑस्ट्रेलिया की रनों की गति धीमी पड़ी वहीँ भारतीय टीम ने उनपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। रहाणे ने शमी की गेंद पर लाबुशेन का शॉर्ट मिडविकेट पर बेहतरीन कैच पकड़ा। ट्रेविस हेड द्वारा हैंड्सकॉम्ब के पांचवे विकेट के लिए 40 रन जोड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को थोड़ी राहत मिली। लेकिन ऐसा लगने लगा था की वे क्रीज़ पर जमने लगे हैं तभी हेड ने कुलदीप की फुलटॉस को गेंदबाज़ की तरफ ही खेल दिया और आसान कैच दे बैठे।
भारतीय गेंदबाज़ कुलदीप ने तीसरे दौर के शुरू में ही कप्तान टिम पेन ( 5 ) को बोल्ड कर टीम ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ा दी थी। मैच के पहले दो दिन के खेल का आकर्षण पुजारा ( 193 ) और ऋषभ पंत ( 159* ) के शतक रहे।  भारत, चार मैच  सीरीज में 2 - 1 से आगे है। भारत ने एडिलेड और मेलबर्न के पहले और तीसरे मैच में जीत हासिल की थी और ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में  मैच जीता था। 

ताज़ा ख़बरों के लिए इस न्यूज़ को फॉलो करना न भूलें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...