Skip to main content

ब्रेकिंग न्यूज़ : अभी अभी पुलवामा में हुआ बड़ा आतंकी हमला, 45 जवान हुए शहीद।

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, गुरुवार 14 फ़रवरी को जम्मू - कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश- ए -मोहम्मद ने इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी ली है।   जैश ए  मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन ने पुलवामा में सीआरपीएफ के 2500 जवानों से भरी बसों के काफिले पर IED से भरी एक बस से आत्मघाती हमला कर जवानों के एक बस को उड़ा दिया। इस हमले में अब तक 42 जवान शहीद हो चुके हैं और 45 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हैं। 

इस हमले से घायल हुए जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल श्रीनगर के बादामीबाग में भर्ती कराया  कराया गया है। इस हमले के बारे में बताते हुए सीआरपीएफ के अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ 92, 17 और 54 बटालियन के कुल 44 जवान बस में सवार थे। 

राज्यपाल सत्यप्रकाश ने कहा

इस घटना के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल श्री सत्यपाल मालिक ने कहा कि 'जवानों का इतना बड़ा काफिला लेकर नहीं चलना चाहिए था। पाकिस्तानी आतंकी, जम्मू कश्मीर के स्थानीय युवाओं को भड़का  रहे हैं और उन्हें देश के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे सुरक्षा कर्मी बहोत ही मुश्किल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। हम सभी आतंकियों को ख़त्म करके ही दम लेंगे।'


ख़ुफ़िया एजेंसियों ने 8 फ़रवरी से ही कर दिया था अलर्ट। 

इस घटना के बारे में सबसे चौकाने वाली बात यह आ रही है की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने 8 फरवरी को ही अलर्ट कर दिया था कि कश्मीर के सुरक्षाबलों को डेप्लॉयमेंट और उनके आने जाने के रास्ते पर आतंकी IED से हमला कर सकते हैं। 7 दिन पहले मिली इस चेतावनी के बावजूद सुरक्षाकर्मियों पर इतना बड़ा हमला हो जाना भी एक बड़ी चूक माना जा रहा है। 


सुरक्षा कर्मियों ( CRPF ) के काफिले पर आत्मघाती हमला करने वाले आतंकी का नाम आदिल अहमद डार बताया जा रहा है।  जैश ए मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन ने इस घटना की ज़िम्मेदारी लेते हुए हमलावर आतंकी का वीडियो भी जारी कर दिया है। 

दोस्तों, मैं इस हमले से शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश के जनता और अपने पाठकों से यह प्रश्न करना चाहता हूँ कि इन आतंकी संगठनों को किस तरह ख़त्म किया जा  सकता है। क्या आप सरकार पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक के लिए दबाव बनाएंगे या इन शहीदों की शहादत यूँ ही मिट्टी में मिल जायेगी।  आपका क्या जवाब है मुझे कमेंट करके जरूर बताएं, धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...