Skip to main content

अभी-अभी : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुआ बड़ा नक्सली हमला। बीजेपी नेता व पांच जवान शहीद।


Image result for chattisgarh naksali hamla dantewada

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, लोकसभा चुनाव से महज दो दिन पहले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में हुए इस नक्सली हमले ने दंतेवाड़ा में दहशत का माहौल बना दिया है। नक्सलियों ने इस हमले को अंजाम देने के लिए बड़ी भारी मात्रा में आईईडी  का इस्तेमाल किया है। चुनाव प्रचार के आखरी दिन बीजेपी नेता अपने प्रचार कार्य में व्यस्त थे और इसी सिलसिले में वे दंतेवाड़ा जा रहे थे। हमला इतना भयानक था की जिस गाड़ी पर मंत्री जी जा रहे थे उस गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। यह पहचान पाना भी मुश्किल है की वह गाड़ी कौन सी है।

Image result for bhima mandawi par naksali hamla


बीजेपी के जिस विधायक के काफिले पर यह हमला किया गया गया उनका नाम भीमा मंडावी है।  ताज़ा खबर के मुताबिक दंतेवाड़ा के श्यामगिरी इलाके में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया जिसके चपेट में विधायक भीमा मंडावी के काफिले की कई गाड़ियां आ गई।

बताया जा रहा है की हादसे के वक्त मंत्री जी चुनाव प्रचार के सिलसिले में कुकाकोण्डा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले श्याम गिरी इलाके से गुजर रहे थे। तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर काफिले को धमाके से उड़ा दिया। इस ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह ब्लास्ट इतना भयानक था की जमींन पर करीब 5 फिट गढ्ढा हो गया। इस हमले की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के जवान घटना स्थल पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गए। काफी देर तक नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए।


इस हमले में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है इनमे से कुछ लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। डीआईजी पी सुन्दर राज ने बताया की इस नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई है। जिस वक़्त हमला हुआ तब मंत्री जी की गाड़ी काफिले में सबसे आखिर में थी और हमले के ऐन वक़्त पर उनकी गाड़ी धमाके के चपेट में आ गई।

दोस्तों, ताज़ा ख़बरों के लिए हमें फॉलो करना न भूलें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...