Skip to main content

भारत को हराकर इंग्लैंड पहुंचा फाइनल में, अब मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ.


World T20: भारत को हराकर इंग्लैंड फाइनल में, अब मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से





नमस्कार दोस्तों,


नार्थ साउंड। भारत को शुक्रवार को महिला टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का भारत का सपना चकनाचूर हो गया। अब इंग्लैड का सामना  फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में मेजबान वेस्टइंडीज को 71 रनों से हराया था।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति ने तानिया भाटिसा (11) के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। सोफी एक्लेस्टोन ने भारत को पहला झटका दिया जब उन्होंने स्मृति को अपनी ही गेंद पर लपका।
भारत की पारी 19.3 ओवरों में 112 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में एमी जोंस (51 नाबाद) और नताली स्किवर (54 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने 18 गेंद शेष रहते हुए केवल  2 विकेट गवा कर 112 रनों के लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और राधा यादव ने दूसरे ओवर में टैमी ब्यूमाउंट (1) को आउट किया। डेनियल वैट 8 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की शिकार बनी और इंग्लैंड को दूसरा झटका 24 के स्कोर पर लगा। इसके बाद एमी जोंस और नताली स्किवर ने मोर्चा संभाल लिया और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटी। इन्होंने तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की अविजित साझेदारी की। जोंस 42 गेंद में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर और नताली स्किवर 5 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रही।
स्मृति ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। हीथर नाइट ने भाटिया का को पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने पारी को आगे बढ़ाया। जेमिमा 26 रन बनाकर जोखिम उठाते हुए दूसरा रन बटोरने के चक्कर में रन आउट हुई।
क्रिस्टी गार्डन ने अपने एक ही ओवर में भारत के दो विकेट गिरा दिए, उन्होंने पहली गेंद पर वेदा कृष्णमूर्ति (2) को विकेटकीपर जोंस के हाथों लपकवाया। इसके बाद हरमनप्रीत से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वे 16 रन बनाकर गार्डन की गेंद पर बैकवर्ड पाइंट पर नताली को कैच थमा बैठी।
दोस्तों और अधिक ताजा ख़बरों के लिए खबर तहलका न्यूज़ को सब्सक्राइब करना न भूलें. धन्यवाद्. 












Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...