Skip to main content
Enter caption

नमस्कार दोस्तों,

BAN vs WI, पहला टेस्ट: पहले दिन बांग्लादेश ने बनाया आठ विकेट पर 315 रन का स्कोर
चटगाँव में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 315 रन बनाए। नईम हसन  24 और तैजुल इस्लाम 32 रन बनाकर अभी तक क्रीज पर बने हैं। पूरे दिन में 88 ओवर का खेल हुआ। बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक ने शतकीय पारी खेली।
क्रिकेट न्यूज: पाकिस्तान में 2 वनडे मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया को राजी करने की कोशिश में  है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी के तहत पाकिस्तान में 2 वनडे मैच खेलने के लिए वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को राजी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यूएई में 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और पाकिस्तान चाहता है कि इसमे से 2 मैच की मेजबानी पाकिस्तान को मिले। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने कहा कि मार्च के आखिर या अप्रैल के शुरुआत में यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिए राजी करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि वो दो मैच पाकिस्तान में खेलें।
रणजी ट्रॉफी 2018-19, तीसरा राउंड: तीसरे दिन के सभी मुकाबलों का राउंड अप 
रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केरल, मणिपुर, ओडिसा ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। यूपी और अन्य कुछ टीमें पारी से जीतने की कोशिश में है। ख़ास बात यह भी रही की पांडिचेरी और बिहार के बीच मुकाबला तीसरे दिन भी बारिश की वजह से रोक दिया गया।
 SL v ENG: तीसरे टेस्ट मैच के लिए जॉनी बैर्स्टो और स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड की टीम शामिल
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और जॉनी बैर्स्टो को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और ऑलराउंडर सैम करन को इस मैच से दूर रखा गया है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे है।
T10 League 2018: मोहम्मद शहजाद ने 12 गेंद पर जड़ा अर्धशतक, मुनाफ पटेल ने झटके 3 विकेट
10 ओवरों वाले टी-10 क्रिकेट में लीग में रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। फटाफट क्रिकेट के इस नए फॉर्मेट में बल्लेबाज और गेंदबाज़ दोनों पर काफी प्रेसर होता हैं और दोनों को ही अपना आर या पार का जौहर दिखने का मौका मिलता है। ऐसा ही कुछ हुआ बुधवार को हुए सिंधी बनाम राजपूत के मुकाबले में, जहां राजपूत ने आसानी से सिंधी टीम को हरा दिया। इस मैच में राजपूत टीम के लिए गेंदबाजी में जहां भारत के पूर्व गेंदबाज मुनाफ पटेल ने कमाल दिखाया तो बल्लेबाजी में अफगानिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने छक्कों की बारिश कर दी।
AUS v IND: भारत के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से होने वाले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 2 मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। टिम पेन कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे, वहीं मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड उपकप्तान होंगे। इसके अलावा टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ियों को इस मैच में जगह दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...