Skip to main content

कादर खान के लिखे वो डायलाग जिसने अमिताभ बच्चन को बनाया शदी का महानायक।

अमिताभ बच्चन को 'एंग्रीयंग मैन' बनाने वाले कादरनमस्कार दोस्तों, 

लम्बी बिमारी के बाद बॉलीवुड के महान अभिनेता एवं लेखक कादर खान का निधन हो गया है। 31 दिसम्बर दिन सोमवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या को कादर खान ने अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नए वर्ष के जश्न की तैयारी में जुटा पूरा बॉलीवुड कादर खान के मौत से काफी आहत है। कादर खान 81 वर्ष के थे। सभी बड़ी हस्तियों ने उनकी मौत की खबर पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्राथना की है। 

कादर खान बहुमुखी प्रतिभा के धनि थे। वे चाहे सकारात्मक किरदार में हों या फिर खलनायक की भूमिका में हों, दोनों ही तरह के किरदार में जान डाल देते थे। उनके किरदारों को देखकर कभी भी अभिनय का अहसास नहीं होता बल्कि ऐसा लगता है की जैसे हम किसी वास्तविक व्यक्तित्व को देख रहे हैं। वो अभिनय के हर विधा में माहिर थे। गंभीर किरदार की तरह ही उनकी कॉमेडी भी लाजवाब हुआ करती थी। पर उनके एक खास हुनर के बारे में बहोत काम लोग ही जानते हैं। कादर खान एक बेहतरीन लेखक भी थे। लगभग 300 फिल्मों में अभिनय कर चुके कादर खान ने कुल 200 फिल्मों के लिए लेखन का कार्य भी किया है। 

कादर खान अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन थे। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था की अमिताभ हर तरह के अभिनय में निपुण हैं। खुदा ने उन्हें ऊँची कद, दमदार आवाज और बेहतर अभिनय कला से नवाज़ा है। आज हम जिस एंग्री यंग मन के रूप में अमिताभ  बच्चन को जानते हैं यह पहचान भी कादर खान के उन संवादों की दें है जो उन्होंने अमिताभ बच्चन के फिल्मों के लिए लिखे थे। 

आइये जानते हैं कादर खान द्वारा अमिताभ बच्चन के लिए लिखे 10 बड़े संवाद जिसने अमिताभ बच्चन के सदी का महानायक बनने में बड़ी भूमिका निभाई है। 

1 . फिल्म अग्निपथ का यह डायलाग जो तब से लेकर अब तक हर किसी के जुबान पर चढ़ा हुआ है। 

विजय दीनानाथ चौहान

नाम विजय दीनानाथ चौहान, बाप का नाम दीनानाथ चौहान, माँ का नाम सुहासनी चौहान, गाँव मांडवा, उम्र 36 साल 9 महीना 8 दिन  और यह सोलहवां घंटा चालू है। 

2 . फिल्म "हम" : कहते हैं किसी आदमी की सीरत अगर जाननी हो तो उसकी सूरत नहीं उसके पैरों की तरफ देखना चाहिए, उसके कपड़ों को नहीं उसके जूतों की तरफ देख लेना चाहिए। 

3 . फिल्म "मुकद्दर का सिकंदर" : कादर खान का डायलॉग- सुख तो बेवफा है आता है जाता है, दुख ही अपना साथी है, अपने साथ रहता है। दुख को अपना ले तब तकदीर तेरे कदमों में होगी और तू मुकद्दर का बादशाह होगा।

4 . फिल्म "कुली": अमिताभ के लिए लिखा कादर खान का डायलॉग- बचपन से सर पर अल्लाह का हाथ और अल्लाहरख्खा है अपने साथ, बाजू पर 786 का है बिल्ला, 20 नंबर की बीड़ी पीता हूं, नाम है इकबाल। 
बाजू पर 786 का है बिल्ला, 20 नंबर की बीड़ी पीता हूं नाम है इकबाल

दोस्तों यदि आपको यह न्यूज़ पसंद आयी हो तो मुझे जरूर फॉलो करें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...