Skip to main content

कादर खान के बेटे ने गोविंदा पर तंज़ कसते हुए बॉलीवुड को कहा संवेदनहीन।

कादर खान (इंस्टाग्राम) नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, बीते जमाने के मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और लेखक कादर खान का 31 दिसम्बर की शाम 6 बजे मृत्यु हो गई। वे 81 वर्ष के थे और काफी लम्बे समय से बिमारी से जूझ रहे थे। कादर खान के मौत के बाद सभी बड़े छोटे कलाकारों ने उनके मौत पर शोक व्यक्त किया। किसी ने ट्वीट कर तो किसी ने मीडिया के माध्यम से अपना दुःख व्यक्त किया। 

कादर खान के निधन के बाद उनके बेटों को फिल्म जगत के कई बड़े हस्तिओं ने कनाडा में एक फोन तक नहीं किया। बॉलीवुड के एक दिग्गज हस्ती की मौत पर अन्य कलाकारों की ऐसी संवेदनहीनता से उनके बेटे काफी आहत हैं। कादर खान के बेटे सरफ़राज़ ने कहा " मेरे पिता फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों को काफी करीब से जानते थे और अपने जीवन एवं हुनर का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने बॉलीवुड को दिया। वे बच्चन साहब को सबसे ज्यादा प्यार करते थे। जब भी मैं अपने पिता से पूछता था की वे फिल्म जगत से किस शख़्स को सबसे ज्यादा याद करते हैं तो वे तुरंत बच्चन साहब का नाम लेते थे। ये प्यार दोनों की तरफ से था। मैं बच्चन साहब को बताना चाहता हूँ की मेरे पिता आखरी वक़्त तक उन्हें याद करते थे।" 
Image result for kader khan govinda amitabh bachchan


कादर खान और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे इंटरटेनिंग जोड़ी मानी जाती है। उन्होंने एक साथ कई हिट फ़िल्में दी हैं। हर वक़्त के दर्शकों ने कादरखान और गोविंदा की कॉमिक जोड़ी को काफी पसंद किया है। कादर खान की मौत की खबर के बाद गोविंदा का एक बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा है की " कादर खान मेरे उस्ताद ही नहीं बल्कि पिता समान थे। गोविंदा के इस  बयान के बाद कादर खान के बेटे सरफ़राज़ खान ने गोविंदा पर तंज़ कसते हुए कहा कि " जरा उनसे (गोविंदा) पूछिए की कितनी बार उन्होंने मेरे पिता के सेहत के बारे में पूछा था। और क्या पिता के देहांत के बाद एक भी बार हमसे फोन पर बात करने की ज़ेहमत की, फिल्म इंडस्ट्री अब उनके लिए ऐसी जगह बन चुकी है जहां उनके लिए कोई रियल फीलिंग नहीं है जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना योगदान दिया हो " सभी टॉप एक्टर्स को रिटायर्ड दिग्गज कलाकारों के साथ  तस्वीरों में देखा जाता है पर यह प्यार केवल तस्वीरों तक ही सीमित रहता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। ध्यान दें की ललिता पवार जी और मोहन छोटी जी की किस हालत में मृत्यु हुई थी."

Image result for kader khan govinda amitabh bachchan
सरफराज ने आगे कहा की "खुशकिस्मती से मेरे पिता के देख भाल के लिए उनके तीन बेटे थे। पर उन लोगों के लिए क्या कहेंगे जो बिना की फाइनेंसियल और इमोशनल सपोर्ट के अकेलेपन का दुःख भोगते हुए मर जाते हैं। जिस वक़्त मेरे पिता की मृत्यु हुई उस वक़्त वे मुस्कुरा रहे थे। उनकी वह स्माइल मेरे लिए दुनिया की सबसे अनमोल चीज़ थी. उनके अंतिम दिन काफी तकलीफ में बीते।"

दोस्तों यदि आपको यह न्यूज़ पसंद आया हो तो इस न्यूज़ को फॉलो करना न भूलें, धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की सत्यता को लेकर भारत में मच गया है राजनैतिक विवाद।

नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की इस वक़्त पूरा देश पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मना रहा है। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फ़रवरी को पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश ए मोहम्मद के तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पकिस्तान के एयर फाॅर्स ने जब इस स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से हमारे सिमा में घुसने की कोशिश की तो हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान ने उन्हें वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त अभिनन्दन का विमान भी पाकिस्तान के भीतर ही नष्ट हो गया पर हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन ने अपना हौसला नहीं खोया और दुश्मन की आँख से आँख मिलकर 55 घंटे पाकिस्तान में बिताने के बात भारत लौट आया।  भारत के कूटनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान मज़बूर हो गया और अभिनन्दन को रिहा कर दिया गया। ये हैं बॉलीवुड की वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने बदनाम होकर नाम कमाया ह...