Skip to main content

देखिये रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा की चार दिन में 100 करोड़ वाली रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस।

ranveer singh from film simba

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों बॉलीवुड में सबसे मनोरंजक और एक्शन फ़िल्में देने वाले डायरेक्टर्स की चर्चा की जाए तो आज के दौर में रोहित शेट्टी का नाम सबसे ऊपर रखा जाएगा। रोहति शेट्टी की फ़िल्में सिनेमा घरों में आने से पहले ही दर्शकों के दिल में छा जाते हैं। रोहित शेट्टी आज के दौर में कामयाबी का पर्याय बन चुके हैं। अभी हाल ही में सिनेमा घरों में अपना कदम रखने वाली फिल्म उनके बेहतरीन डिरेक्टन का नया नमूना है।

 रणवीर सिंह और सारा अली खान की यह फिल्म अपने प्रदर्शन के पहले दिन से ही हिंदी फिल्म  इंडस्ट्री में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। एक बार फिर इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने एक जादूगर की तरह अपने डायरेक्शन से सिनेमा प्रेमियों को सम्मोहित कर रखा है। यह फिल्म दिसंबर के आखरी सप्ताह में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने अब तक जो कमाई की है वह इसके अनुमान से कहीं आगे निकल चुकी है। यह फिल्म भारत के साथ साथ दूसरे देशों में भी प्रदर्शित की गई है और वहाँ भी जमकर कमाई कर रही है।
Image result for ranveer singh simmba

फिल्म सिम्बा अपने पहले ही सप्ताह में केवल भारत में 139 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने विदेशों से बीच अब तक 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अगर इस फिल्म के पहले सप्ताह की कमाई पर गौर करें तो इसने अबतक कई कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं।

1 . ऑस्ट्रेलिया में फिल्म सिम्बा ने एक सप्ताह में कमाए 5 करोड़ से ज्यादा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म,  फिल्म पद्मावत, संजू  और रजनीकांत की फिल्म 2.0 के नाम दर्ज़ के ख़ास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है। सिम्बा एक ऐसी भारतीय फिल्म बन चुकी है जिसने अपने पहले ही सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया में 1 मिलियन डॉलर (5.01 करोड़ भारतीय रुपये ) से ज्यादा की कमाई की।

2. इस फिल्म से बना रोहित शेट्टी के नाम एक नया रिकॉर्ड।

फिल्म "सिम्बा" के साथ रोहित शेट्टी ऐसे डायरेक्टर बन चुके हैं जिसकी लगातार आठ फिल्मों ने 100 करोड़ के आंकड़े को पर किया है। फिल्म सिम्बा ने अपने प्रारंभिक चार दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था। मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ रोहित शेट्टी, फिल्म सिम्बा के इस आंकड़े के साथ ही एक मात्र ऐसे डायरेक्टर बन चुके हैं जिनकी लगातार आठ फिल्मों ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है।

3. टिकट खिड़की पर झलक रहा रणवीर के नाम का जूनून 

फिल्म सिम्बा में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह ने भी इस फिल्म  के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रणवीर सिंह की चौथी फिल्म है जिसने पहले ही सप्ताह में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले आई उनकी फिल्म पद्मावत ने भी 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था।

4 . अपने दूसरे ही फिल्म से सारा अली खान का रिकार्ड् बुक में चढ़ा नाम।

फिल्म सिम्बा के इस कामयाबी के साथ ही अभिनत्री सारा अली खान का नाम भी रिकॉर्ड बुक में चढ़ गया है। अभिनेत्री सारा ने अपने दूसरे ही फिल्म से 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म की अभिनेत्री के रूप में अपना नाम दर्ज़ करा लिया है।

Image result for ranveer singh simmba

5 . फिल्म सिम्बा अनतर्राष्ट्रीय कमाई करने वाली छठी फिल्म। 

फिल्म सिम्बा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक कमाई करने वाली छठी हिंदी फिल्म बन चुकी है। बॉलीवुड मीडिया ख़बरों के अनुसार इस लिस्ट में रणवीर कपूर की संजू, दीपिका रणवीर की पद्मावत , सलमान खान की रेस 3 , आमिर खान की ठग्स और हिंदुस्तान और टाइगर श्रॉफ की बागी 2 शामिल है। पर एक अनुमान के मुताबिक़ फिल्म सिम्बा इन सभी फिल्मों से आगे जा सकती है क्योंकि यह इस फिल्म के केवल पहले सप्ताह का रिकॉर्ड है।


Comments

Popular posts from this blog

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की सत्यता को लेकर भारत में मच गया है राजनैतिक विवाद।

नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की इस वक़्त पूरा देश पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मना रहा है। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फ़रवरी को पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश ए मोहम्मद के तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पकिस्तान के एयर फाॅर्स ने जब इस स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से हमारे सिमा में घुसने की कोशिश की तो हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान ने उन्हें वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त अभिनन्दन का विमान भी पाकिस्तान के भीतर ही नष्ट हो गया पर हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन ने अपना हौसला नहीं खोया और दुश्मन की आँख से आँख मिलकर 55 घंटे पाकिस्तान में बिताने के बात भारत लौट आया।  भारत के कूटनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान मज़बूर हो गया और अभिनन्दन को रिहा कर दिया गया। ये हैं बॉलीवुड की वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने बदनाम होकर नाम कमाया ह...