Skip to main content

छत्तीसगढ़ : कौन बनेगा मुख्यमंत्री।

Image result for chattisgarh ke naye mukhyamantri ke liye congress pratyashiनमस्कार दोस्तों,

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की साल के अंत में हुए पांच राज्यों  के विधान सभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इस परिणाम ने भाजपा के कमल को पूरी तरह  से मुरझा दिया है। पांच राज्यों में से तीन में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस ने भाजपा को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में धूल चटा दिया जबकि मध्यप्रदेश में मुकाबला कांटे का रहा। फिर भी इन तीनों राज्यों में कांग्रेस ने अपना बहुमत साबित कर किया है और अब यहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Image result for chattisgarh ke naye mukhyamantri ke liye congress pratyashi

यह पहली बार हुआ है की जिस पार्टी ने बहुमत हासिल की उसने अभी तक अपना मुख्यमंत्री का चेहरा ही तय नहीं किया है। सायद इस  जीत की उम्मीद कांग्रेस को भी नहीं थी यही वजह है की छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के लिए किसे चुना जाए। विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा हुए आज चार दिन बीत चुके हैं पर अभी भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है।


पार्टी प्रवक्ताओं और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों ने इस फैसले को कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ में शनिवार याने की आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। ऐसा कहा जा रहा है की यह बैठक मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए बुलाई गई है और आज शाम पांच बजे रखी गई इस बैठक के बाद ही उस नाम को भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा की वह कौन शख्स है जो अगले पांच साल तक छत्तीसगढ़  की दशा और दिशा तय करेगा। आइये जानते हैं की कौन कौन है कांग्रेस की और से मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार... ... ...

1 . भूपेश बघेल 

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सबसे चर्चित  चेहरे हैं और मुख्यमंत्री पद के सबसे दमदार दावेदार भी। पिछले 15 सालों से छत्तीसगढ़ में सूखे की मार झेल रही कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ में मिली इस पूर्ण बहुमत के साथ अविस्वसनीय जीत का सारा श्रेय भूपेश बघेल को ही जाता है। वर्तमान में भूपेश बघेल पाटन सीट से विधायक है। हलाकि एक चर्चित सीडी काण्ड ने उनकी छबि को काफी धूमिल किया है पर अभी भी वे सीएम की रेस में सबसे  आगे हैं।

2. ताम्रध्वज साहू


ताम्रध्वज साहू जी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चर्चित पुराने चेहरों में से एक है। दुर्ग जिले से विधायक ताम्रध्वज साहू भी छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

3. चरणदास महंत 

चरणदास महंत सत्ती विधानसभा सीट से विधायक हैं और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी रखते हैं।

4. त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव 

मौजूदा विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता है त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव। इन्हे टी एस बाबा के नाम से भी जाना जाता है। सरगुजा के राजपरिवार से सम्बन्ध रखते हैं।

आज शाम 5 बजे होने वाली कांग्रेस की बैठक पर सभी की नज़र टिकी हुई है। अब देखना यह है की इस मीटिंग में किसके नाम पर मुहर लगती है और कौन बनते है छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री।

दोस्तों यदि आपने अभी तक इस न्यूज़ को फॉलो/सब्सक्राइब नहीं किया है तो अभी करलें ताकि जरुरी ख़बरें आपतक पहुँचती रहे। धन्यवाद्। 



Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया शर्मिंदा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हर वक़्त  सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि उनकी इन सुर्ख़ियों की वजह उनके काम नहीं बल्कि भाषण के दौरान गलत बयानों को लेकर होता है। उन्होंने पिछले पांच सालों में भारत के इतिहास और इतिहास पुरुषों के बारे में कई गलत जानकारी अपने भाषण के माध्यम से देश की जनता को परोसा है। मोदी जी के झूठे बयानों और झूठे दावों का सिलसिला लगातार जारी है। उनकी यह गलत भाषणबाजी भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कलंकित करता है। यह बड़े ही शर्म की बात है की वे देश के पढ़े लिखे लोगों के इतिहास, विज्ञान और भूगोल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी उन अध्यापकों के ज्ञान पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं जिन्होंने देश की अगली पीढ़ी को अपनी शिक्षा से लाभान्वित किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के वो कौनसे बयान हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मज़ाक बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला झूठ : गटर के गैस से बनने वाली चाय।   प्रधान मंत्री मोदी का जो बयान सबसे पहले सुर्ख़ियों म...

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर ।

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर । दोस्तों बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटा हुआ है, जैसे ही करीना के डिलीवरी की खबर आई तभी से  सभी न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया में यह खबर तेजी  वायरल हो रही है। आपको बता दें की करीना ने 21 फ़रवरी 2021 अर्थात बीते कल को एक  लड़के को जन्म दिया । डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सबसे पहले यह खबर बॉलीवुड अपने इंस्टग्राम में पोस्ट करते हुए सैफ और करीना को बधाई दी । इसी के साथ यह खबर तेज़ी से वायरल हो गई । karina kapoor khan and saif ali khan become parents of a second new born baby boy करीना कपूर खान को रविवार की सुबह  4:45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले, करीना और सैफ एक बड़े घर में शिफ्ट हो गए थे, जो उनके पहले वाले घर के ठीक पीछे है। उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान अब 4 साल का हो चूका है । करीना ने पिछले साल अगस्त में अपने दोबारा गर्भवती होने की जानकारी दी । करीना और सैफ़ ने अपने साझा बयान में यह कहा कि , "हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ह...