Skip to main content

चक्रवात फानी से ओडिसा में भारी तबाही की आशंका। आज सुबह होगी दस्तक।

Image result for cyclone fani

चक्रवात फानी की ताज़ा जानकारी। 


महाचक्रवात फानी (cyclone fani ) आज सुबह ओडिशा के जगन्नाथपुरी शहर से संटे समुद्री तटों से टकराएगा। इस चक्रवात के पहुँचने से पहले ही तटीय इलाकों पर इसका असर साफ़ देखा जा सकता है। ओडिशा से संटे समुद्री तटों पर तेज़हवाएं चलने के साथ बारिश भी हो रही है। चक्रवात फानी से निपटने एवं सुरक्षा के इंतजामों में जुटी ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिए है। सरकार ने ओडिशा के नागरिकों से अनुरोध किया है की वो शुक्रवार को 3 मई को अपने घरों से बाहर न निकलें। चक्रवात फानी के सुबह 9 बजे तक पूरी के तट पर पहुँचने का अनुमान है।

पहले मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया था की तूफान फानी दोपहर 3 बजे तक ओडिशा पहुंचेगा। पर यह चक्रवात अपने अनुमान के समय से काफी पहले सुबह ही ओडिसा पहुंचने वाला है। ओडिशा के मुख्य सचिव एपी पधी ने कहा क़ि चक्रवात फानी, शुक्रवार सुबह 9 बजे तक ओडिशा के धार्मिक नगरी पूरी के नज़दीक के तटीय इलाकों से टकराएगा। फानी तूफान का ओडिशा से टकराव लगभग 4 से 5 घंटों का होगा जिस दौरान भरी तभाही होने की आशंका है। 

मुख्यमंत्री ने जनता से की घरों में रहने की अपील। 


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान लोग अपने घरों के अंदर ही रहें। मुख्यमंत्री ने कहा की लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतेज़ाम किये गए हैं और तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। 

cyclone fani updates : अगले 12 घंटे फानी से इन राज्यों को रहेगा सबसे अधिक खतरा।

 भारतीय तटरक्षक बल ( indian coast guard )और नौ सेना (indian navy ) के जवानों ने सुरक्षा मोर्चा सम्हाल लिया है। तटरक्षक बल ने अपने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि cyclone fani से निपटने के लिए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के तैनात कर दिया गया है। 

नौ  सेना के कप्तान डी के शर्मा ने दिल्ली में कहा की नौ सेना पोत सह्याद्रि, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री और चिकित्सा इंतजाम के साथ राहत कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है। चक्रावात के गुजरने के फ़ौरन बाद ही राहत दल सक्रिय हो जाएगा। 

cyclone fani : इन राज्यों पर भी तूफ़ान का खतरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तूफ़ान फानी का असर ओडिशा के अलावा यूपी, बिहार आँध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी अपने ट्विटर के माध्यम से प्रभावित इलाकों में मौजूद अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया की वे भी प्रभावितों की मदद करें।


Comments

Popular posts from this blog

sapna chaudhary new viral video. private video at shooting time

entertainment, world, environment, politics, scienc, sports, national, gadgets, health

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर ।

करीना कपूर खान ने बेटे को दिया जन्म। खान परिवार में खुसी की लहर । दोस्तों बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटा हुआ है, जैसे ही करीना के डिलीवरी की खबर आई तभी से  सभी न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया में यह खबर तेजी  वायरल हो रही है। आपको बता दें की करीना ने 21 फ़रवरी 2021 अर्थात बीते कल को एक  लड़के को जन्म दिया । डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने सबसे पहले यह खबर बॉलीवुड अपने इंस्टग्राम में पोस्ट करते हुए सैफ और करीना को बधाई दी । इसी के साथ यह खबर तेज़ी से वायरल हो गई । karina kapoor khan and saif ali khan become parents of a second new born baby boy करीना कपूर खान को रविवार की सुबह  4:45 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले, करीना और सैफ एक बड़े घर में शिफ्ट हो गए थे, जो उनके पहले वाले घर के ठीक पीछे है। उनका बड़ा बेटा तैमूर अली खान अब 4 साल का हो चूका है । करीना ने पिछले साल अगस्त में अपने दोबारा गर्भवती होने की जानकारी दी । करीना और सैफ़ ने अपने साझा बयान में यह कहा कि , "हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ह...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...