Skip to main content

पुलवामा में आतंकवाद की भेंट चढ़े CRPF के 44 शहीद जवानों को देश वासियों की श्रद्धांजलि।

Image result for PULWAMA ATANKI HAMLAनमस्कार दोस्तों,

दोस्तों,  14 फरवरी को जब देश का हर नौजवान वैलेंटाइन डे मना रहा था तभी धरती की ज़न्नत से एक ऐसी खौफनाक खबर आयी जिसने माँ भारती  के कलेजे को छलनी कर दिया और हर भारतवासी के आँखों को आंसुओं से भर दिया। दोपहर के करीब तीन बजे जब CRPF बटालियन के जवानों की शिफ्टिंग चल रही थी और जवानों से भरे बसों का काफिला शिफ्टिंग के लिए रवाना हुआ तभी अचानक 300 किलो I.E.D विष्फोटक से भरा स्कार्पिओ जो की पहले डिवाडर के साइड पर बंद खड़ा था वह जवानों से भरे एक बस से जा भिड़ा। देखते ही देखते 44 जवान शहीद हो गए। 

पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले को आत्मघाती हमला बताते हुए इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। इस आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाले और छुपकर पीठपीछे वॉर करने वाले उस बुज़दिल आतंकवादी का नाम आदिल अहमद डार बताया गया है। इस हमले से सभी 130 करोड़ भारतवासी आहात हैं और केंद्र सरकार से इस हमले के असली गुनहगारों और षड्यंत्रकारियों को जल्द से जल्द पकड़ कर मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान में छिपकर भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले सभी आतंकी संगठनों को पकिस्तान में घुस कर मारने की मांग कर रहे हैं। 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले से शहीद हुए CRPF के 44 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की जवानों का बलिदान खली नहीं जाएगा। पाकिस्तान ने अब तक की सबसे बड़ी गलती कर दी है और अब पाकिस्तान को इस गलती का बहोत बडा खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा की CCS बैठक के बाद देश की सेना को इस शहादत का बदला लेने की पूरी छूट दे दी गई है। सेना यह तय करेगी की वह कब और किस तरह पाकिस्तान को इस हमले का जवाब देगी। 

आज दिन के ग्यारह बजे प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सभी विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान और आतंकवाद को सबक सीखाने की मांग करते हुए इस मामले में राजनीति न करने और सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

हमले के अगले ही दिन 15 फ़रवरी को भारत ने पकिस्तान से सरे सम्बन्ध ख़त्म करते हुए पाकिस्तान के अम्बेसेडर को वापिस उसके देश भेज दिया। इस हमले के बाद सभी राजनितिक दलों ने सारे राजनितिक मुद्दों को किनारा करते हुए देश के सम्मान की इस लड़ाई में सरकार के साथ कड़ी दिखाई पड़ रही है। 

भारत पर हुए इस आतंकी हमले पर अन्य देशों ने भी अपना दुःख व्यक्त किया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को धमकी भरे लहज़े में कहा है की वह जल्द से जल्द  अपने देश से आतंकियों को संरक्षण देना बंद करे। भारत पर हुए इस आतंकी हमले पर अभी तक चीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन पहले भी पकिस्तान का हितैषी रहा है और अभी भी पाकिस्तान का समर्थन करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

दोस्तों इस खबर की लगातार ताज़ा अपडेट पाने के लिए इसे फॉलो करना न भूलें, धन्यवाद्। 


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...