Skip to main content

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर हुए कामयाबी के राकेट पर सवार, आलोचकों का मुँह हुआ बंद।

Related imageनमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, कॉमेडी के किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा के बारे में आज कौन नहीं जानता। बीते पांच सालों में इस शख़्स ने अपनी कैरियर का अच्छा और बुरा दोनों ही वक़्त देखा है। बीते दस सालों से टेलीविज़न के माध्यम से पुरे देश को हँसाने वाला यह शख्स आज हर घर का हिस्सा बन चूका है। सोनी टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' से अपने कैरियर की शुरुवात करने वाले कपिल शर्मा अपने सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उनकी हाज़िर जवाबी का हर कोई कायल है।

कपिल शर्मा की लोकप्रियता को देखते हुए सभी बड़े चैनल्स उनके साथ काम करने की पेशकस करने लगे। कपिल शर्मा ने सोनी टीवी का साथ नहीं छोड़ा और उनका शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा का फर्स्ट सेसन सोनी टीवी पर लांच हुआ। यह शो बहोत ही कम समय में काफी तेज़ी से पॉपुलर हुआ। इस शो की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी की हर बड़ा स्टार अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शो में आने लग गया। देखते ही देखते यह शो फिल्म स्टार्स की पहली पसंद बन गई। कपिल शर्मा कॉमेडियन होने के साथ साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं और एक्टिंग में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। पर ऐसा नहीं है की कपिल शर्मा ने केवल अच्छा दौर ही देखा है।

वर्ष 2018 उनके जीवन में सबसे मुश्किल दौर लेकर आया और जिस तेज़ी से उन्होंने कामयाबी हासिल की थी उससे दुगनी तेज़ी उनकी यह शोहरत घटने भी लगी। उन पर अपने को-स्टार और शो में आये गेस्ट के साथ बदसलूकी करने का इल्जाम लगा। एक एक करके उनके सभी को-स्टार्स उनसे दूर होते चले गए। मीडिया में ऐसी भी ख़बरें आने लगी की कपिल शर्मा अपने इस कामयाबी को सम्हाल नहीं पा रहे हैं। अचानक मिली कामयाबी से कपिल शर्मा घमंडी हो गए हैं और बाकि कलाकारों को अपने से छोटा आंकने लगे हैं।

 को-स्टार्स के साथ विवाद के ख़बरों पर तब मुहर लग गई जब कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल में डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने उनका साथ छोड़ दिया। सुनील ग्रोवर के चले जाने के बाद शो की टीआरपी तेज़ी से गिरने लगी और कुछ दिनों के बाद शो बंद हो गया। इस शो के बंद होने के कुछ दिनों बाद थे कपिल शर्मा शो शुरू हुआ पर पुब्लिक का इंटरेस्ट शो से हटता जा रहा था और फिर लौ टीआरपी के चलते यह शो भी बंद हो गया।

कपिल शर्मा की लगातार दो शो एक के बाद एक बंद हो जाने से उनके आलोचकों द्वारा मीडिया में तरह तरह की बातें बताई जाने लगी। काफी लोगों ने यह तक कह दिया की शो कपिल शर्मा की वजह से नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर की वजह से चलता था। और फिर सुनील ग्रोवर ने भी अपना कॉमेडी शो लांच कर दिया। पर सुनील ग्रोवर का शो बिलकुल भी नहीं चला और कुछ ही दिनों बाद बंद हो गया। कपिल ने अभी भी हार नहीं मानी और कपिल शर्मा फैमिली टाइम शो लेकर आये। पर कपिल की तबियत बिगड़ने की वजह से यह शो दो ही एपिसोड के बाद बंद कर दिया गया।

एक साल की इस लम्बी छुट्टी में जाने से पहले कपिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की वो अपने जिन साथी कलाकारों के साथ काम करते हैं उनसे काफी अटैच हो जाते हैं। यही वजह है की साथियों का किसी कारण से रूठ कर शो छोड़ देने का काम पर भी असर पड़ रहा है।

कपिल शर्मा का शो बंद होने के बाद देश भर से दर्शकों ने उनके जल्दी ठीक होने और शो शुरू करने की दुआ करने लगे। कपिल शर्मा की इस लम्बी छुट्टी के बावजूद सुनील ग्रोवर का शो टीआरपी और पॉपुलैरिटी बटोरने में नाकामयाब रहा। इससे इतना तो साफ हो ही जाता है की शो कपिल शर्मा की वजह से ही चल रहा था न की सुनील ग्रोवर की वजह से।

एक साल के लम्बे इंतज़ार के बाद सोनी टीवी पर दिसंबर 2018 में कपिल शर्मा शो फिर से शुरू किया गया। इस शो के शुरू होते ही देश ने एक बार फिर हसना शुरू कर दिया है। शो में आये कुछ दर्शकों की बातों से कई बार कपिल को भावुक होते देखा गया है। पर सबसे बड़ी बात यह है की यह शो अब पहले से भी दुगनी रफ़्तार से पॉपुलर हो रहा है। इस शो की टीआरपी इतनी ज्यादा है की हर एपिसोड में इसके स्पोंसर्स  बढ़ते जा रहे हैं। जबकि इससे पहले शुरू हुआ सुनील ग्रोवर का शो 'कानपूर वाले खुरानास' दर्शकों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रही और अब यह शो बंद होने की कगार पर है।

कपिल यह लाइफ जर्नी, हारे हुए लोगों को फिर से संघर्ष करने का हौसला देती है। कपिल ने यह  साबित कर दिया की आलोचकों का मुँह बंद करने का  सबसे बेहतर तरीका यही है की उनपर गौर न किया जाए और अपने काम पर फोकस करें। क्योंकि आपकी कामयाबी आपके आलोचकों का मुँह अपने आप बंद कर देती है।

दोस्तों इस पोस्ट के बारे में आपकी क्या राय है मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और मुझे फॉलो जरूर करें, धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की सत्यता को लेकर भारत में मच गया है राजनैतिक विवाद।

नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की इस वक़्त पूरा देश पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मना रहा है। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फ़रवरी को पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश ए मोहम्मद के तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पकिस्तान के एयर फाॅर्स ने जब इस स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से हमारे सिमा में घुसने की कोशिश की तो हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान ने उन्हें वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त अभिनन्दन का विमान भी पाकिस्तान के भीतर ही नष्ट हो गया पर हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन ने अपना हौसला नहीं खोया और दुश्मन की आँख से आँख मिलकर 55 घंटे पाकिस्तान में बिताने के बात भारत लौट आया।  भारत के कूटनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान मज़बूर हो गया और अभिनन्दन को रिहा कर दिया गया। ये हैं बॉलीवुड की वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने बदनाम होकर नाम कमाया ह...