Skip to main content

भारत में छीड़ा राजनितिक युद्ध। विपक्ष ने मोदी पर लगाया आरोप।

Image result for bjp congress indian armyनमस्कार दोस्तों,


दोस्तों, पुलवामा हमले के बाद सेना ने जबसे से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है तभी से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी बढ़ता जा रहा है। एक और जहां बॉर्डर पर हमारे जवान आतंकियों से मुठभेड़ में रोज शहीद हो रहे हैं। वहीँ पाकिस्तान की सेना भी लगातार सीज फायर का उल्लंघन करके देश में युद्ध का माहौल बना दिया है। 

पुलवामा हमले का जवाब देते हुए जबसे भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक किया है तभी से दोनों देशों के बीच युद्ध के जैसा माहौल पैदा हो गया है। पाकिस्तान ने अपनी सीमा पर एयर स्ट्राइक की घटना से साफ़ इंकार किया है और कहा है की मोदी सरकार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने देश की सेना का स्तेमाल कर रहे हैं और मीडिया में झूठी खबर फैला रहे हैं। 

हमारे लिए बड़े शर्म की बात है की हमारे अपने ही विपक्ष के कुछ नेता पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान के शुर से शुर मिलते नज़र आ रहे हैं। इन विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी एयर स्ट्राइक पर अविश्वास करते हुए सेना और मोदी से इस एयर स्ट्राइक के सबूत तक मांग डाले। देश के लिए यह शर्म की बात है की हमारे देश के विपक्षी नेता अपने राजनितिक फायदे के लिए हर दिन ऐसे बात बोल रहे हैं जिससे पाकिस्तान को मजबूती मिल रही है और हमारे सेना का मनोबल कमज़ोर किया जा रहा है। पाकिस्तान की सरकार एयर स्ट्राइक का सबूत मांग कर अपने देश और अपने सम्मान की रक्षा कर रहा है पर हमारे देश के विपक्षीय नेता क्यों इमरान खान को खुस करने वाली बात कर रहे हैं यह समझ से परे है। 

अगर विपक्ष के नेताओं में थोड़ी सी भी अक्ल होती तो वे इस एयर स्ट्राइक के सबूत को अब तक देख चुके होते जो खुद पाकिस्तान की सेना और उसके आतंकी आकाओं ने दे दिए हैं। आइये देखते हैं इस एयर स्ट्राइक के वो साबुत जो खुद पाकिस्तान ने दे दिए हैं.... .. ... 


1 . पाकिस्तान पर यदि एयर स्ट्राइक हुआ ही नहीं तो फिर पाकिस्तान की सेना किस बात का बदला लेने के लिए 27 फरवरी को भारत की सीमा में घुसकर भारत के आर्मी कैम्पों पर हमला करने की कोशिश की। 

2. यदि पाकिस्तान में कोई एयर स्ट्राइक हुआ ही नहीं तो फिर क्यों आतंकी हाफ़िज़ शहीद चीख चीख कर पाकिस्तान की जनता से कह रहा है की। इमरान खान ने पूरी दुनिया में पाकिस्तान को बेइज्जत कर दिया है। जिस भारत ने पाकिस्तान के मदरसों (आतंकी कैंपों ) पर सीमा के अंदर घुसकर हमला किया उस भारत से शांति की अपील करके और उसके विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान को रिहा करके पाकिस्तान को कहीं मुँह दिखने लायक नहीं छोड़ा। यह उस आतंकी हाफ़िज़ सईद ने कहा है जिसकी पाकिस्तान पर असली हुकूमत है। 

इन दोनों बातों से यह साफ़ हो जाता है की भारत की सेना ने सच में पाकिस्तान के भीतर घुसकर वहां के तमाम आतंकी ठिकानों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर दिया है जैसा की भारत की सेना एवं सरकार कह रही है। विपक्ष के नेताओं को इस बात का ध्यान का रखना चाहिए की इस तरह के राजनितिक युद्ध से देश की जनता और सेना का मनोबल टूट रहा है। सेना के शौर्य पर शक करने का मतलब सेना का अपनमान करना है यह बात विपक्ष को समझना चाहिए। 

पर ऐसा नहीं है की केवल विपक्ष ही इस मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है। विपक्ष से पहले खुद मोदी सरकार ने सेना के इस पराक्रम को अपना पराक्रम बताकर देश की सेना का अपमान किया है और अपने राजनितिक फायदे के लिए सेना का इस्तेमाल किया है। जब देश की मान पर आंच आती है तो यह सेना का काम है की वह देश की सीमा की रक्षा करें। देश के लिए शहादत सेना देती है इसलिए इसका पूरा श्रेय भी सेना को ही मिलना चाहिए पर मोदी सरकार ने हर बार सेना के पराक्रम का अपने फायदे के लिए स्तेमाल करने का कोशिश किया है। एयर स्ट्राइक के बाद बीजेपी पार्टी का नया स्लोगन मोदी है तो मुंकिन है से यह साफ़ झलकता है की मोदी जनता के बीच यह सन्देश पहुंचा रहे हैं की पाकिस्तान को देश की सेना ने नहीं बल्कि मोदी ने सबक सिखाया है। और इसी बात का प्रचार बीजेपी के सभी बड़े नेता एवं प्रवक्ता मीडिया और चुनावी रैली में लगातार कर रहे हैं। 

देश की जनता से मेरा अनुरोध है की किसी पार्टी को शहीदों की शहादत और पराक्रम का श्रेय न दें और नेताओं के बहकावे आएं। यदि आपने अभी तक मुझे फॉलो /सब्सक्राइब नहीं किया है तो अभी कर दें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...