Skip to main content

विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान को भारत छोड़ने आई महिला की सच्चाई आपको हैरान कर देगी।

कौन है वो महिला, जो अभिनंदन को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आई?नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए हमारे एयरफोर्स ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर वहां एयर स्ट्राइक किया और जैश ए मोहम्मद के सभी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस हमले में भारतीय वायु सेना ने काफी संख्या में बड़े आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की संख्या 250 से भी अधिक बताई  जा रही है।

भारत द्वारा किये गए इस एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने आतंकियों के मौत का बदला लेने की मंशा से अपनी एयरफोर्स के 20 ऍफ़ 16 विमानों को  भारत की सीमा पर हमला करके हमारे आर्मी कैम्पों को तबाह करने के इरादे से भेज दिया। बॉर्डर पर गस्त लगा रहे भारत के वायु सेना के विमानों ने पाकिस्तानी विमानों को देखते ही खदेड़ दिया। पाकिस्तान के विमान हमारा कुछ नुक्सान पहुँचाने से पहले ही भारतीय विमानों की नज़र पर आ गये और उन्हें हमारे विमानों ने वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी ऍफ़ 16 विमानों के साथ हुए इस मुठभेड़ में हमारा एक जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान  पाकिस्तान की सीमा में घुस गया।  दुश्मन का एक ऍफ़ 16 विमान मार गिराया और साथ ही इस डॉग फाइट के दौरान हमारा भी एक मिग 21 नष्ट हो गया।

हमारा जाबाज विंग कमांडर 55 घंटे तक पाकिस्तान की आर्मी के कब्ज़े में रहा। भारत की कूटनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान को हमारे इस जाबाज़ ऑफिसर को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। जब पाकिस्तान ने हमारे इस विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सुपुर्द किया तब अभिनन्दन को भारत छोड़ने आई पाकिस्तानी सेना और अभिनन्दन के साथ एक अनजान महिला को भी देखा गया। आइये जानते हैं की आखिर कौन थी वह  महिला.... ... ...


विंग कमांडर अभिनन्दन को भारत को सुपुर्द करते वक़्त अभिनन्दन के साथ कदम से कदम मिलकर चलती दिखी यह महिला न तो अभिनन्दन की पत्नी है और न ही  उनकी कोई रिश्तेदार। यह महिला पाकिस्तान विदेश विभाग में भारतीय मामलों की डायरेक्टर हैं। इस महिला का नाम डॉक्टर फरिहा बुगती है। फरिहा बुगती पाकिस्तान विदेश सेवा की अधिकारी हैं जो भारतीय विदेश सेवा के समकक्ष है। फरिहा बुगती ही वह महिला हैं जो की कुलभूषण यादव के मामले की भी देख रेख कर रही हैं।


दोस्तों, यदि आप सभी को यह खबर अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही हमें फॉलो / सब्सक्राइब करना न भूलें धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की सत्यता को लेकर भारत में मच गया है राजनैतिक विवाद।

नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की इस वक़्त पूरा देश पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मना रहा है। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फ़रवरी को पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश ए मोहम्मद के तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पकिस्तान के एयर फाॅर्स ने जब इस स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से हमारे सिमा में घुसने की कोशिश की तो हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान ने उन्हें वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त अभिनन्दन का विमान भी पाकिस्तान के भीतर ही नष्ट हो गया पर हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन ने अपना हौसला नहीं खोया और दुश्मन की आँख से आँख मिलकर 55 घंटे पाकिस्तान में बिताने के बात भारत लौट आया।  भारत के कूटनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान मज़बूर हो गया और अभिनन्दन को रिहा कर दिया गया। ये हैं बॉलीवुड की वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने बदनाम होकर नाम कमाया ह...