Skip to main content

मोदीजी की कुरुक्षेत्र रैली के लिए अभेद सुरक्षा इंतजाम।

नमस्कार दोस्तों,

मोदीजी की कुरुक्षेत्र  रैली  : दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की लोकसभा चुनाव अपने आखरी चरण में हैं। सभी राजनैतिक पार्टी इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। सभी पार्टी के  स्टार प्रचारक जोरो शोरों से प्रचार में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल मोदी के दम पर चुनाव लड़ रही है। यही वजह है की बीजेपी के कार्यकर्ताओं के पास प्रचार के नाम पर केवल मोदी जी के गुणगान के अलावा करने को और कुछ बचा नहीं है। मोदी जी खुद ही किसी बड़े स्टार प्रचारक की तरह पार्टी को विजयी बनाने के लिए सारा जिम्मा अपने कन्धों पर ले लिया है।

मोदीजी की कुरुक्षेत्र रैली में जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम:

मोदी जी चुनाव प्रचार करने के लिए धर्म नगरी कुरुक्षेत्र आने वाले हैं। मोदी जी के आगमन से पहले उनकी सुरक्षा के सारे इंतज़ाम कर लिए गए हैं। धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मोदी जी के आगमन से लेकर रैली स्थल तक की निगरानी के लिए पांच पुलिस अधीक्षक, 15 पुलिस उप अधीक्षक और 1700 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। यदि हम कहें की ये सभी मिलकर नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए किसी अभेद चक्रव्यूह का निर्माण कर रहे हैं तो गलत नहीं होगा। प्रदेश की पुलिस के साथ ही एसपीजी, आईबी, सीआईडी और तमाम दूसरी सुरक्षा एजेन्सियां मोदी जी की रैली में पल पल की खबर रखने वाले हैं।  सुबह पांच बजे से ही उन तमाम रास्तों को सील कर दिया जाएगा जिन जगहों से मोदी जी की चुनावी रैली गुजरने वाली है।

मोदीजी की कुरुक्षेत्र रैली में शामिल कारगेड चालकों का हुआ मेडिकल जांच:

प्रधानमंत्री मोदी के इस चुनावी रैली में उनके कारगेड चालकों का भी सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल जांच की गई है।  एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार को ओपीडी बंद होने के बाद मोदीजी के कारगेड में शामिल होने वाले 11 चालाक पहुंचे। चिकित्सकों के एक पैनल ने इन सभी 11 चालकों का निरिक्षण किया जिसमे एक चालक का बीपी सामान्य से अधिक पाया गया। अधिक बीपी वाले चालक को दोबारा जांच कराने के लिए कहा गया।  सुरक्षा के सभी पहलु को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने हॉस्पिटल के पास बन रहे निर्माणाधीन ईमारत की खिड़कियों को सुरक्षा के लिहाज से बंद करा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एक लिखित पत्र भेजकर जिला सिविल सर्जन को निर्देशित किया है। जिला सिविल सर्जन डॉक्टर डॉक्टर सुखबीर ने पत्र का जवाब देते हुए कहा की ईमारत अभी निर्माणाधीन है और अभी हमें सौपा नहीं गया। पीडब्लूडी विभाग को भी पत्र लिखकर एहतियात बरतने और सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

प्रधान मंत्री मोदी के लिए एलएनजीपी हॉस्पिटल में अलग से आपातकालिक कमरा तैयार किया गया है। सुरक्षा में चूक या किसी अनहोनी की स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। इस कमरे में केवल सुरक्षा कर्मचारी और चिकित्सा अधिकारी ही जा पाएंगे।

कुरुक्षेत्र के नागरिक जब घर से निकलें तो इन रास्तों का करें प्रयोग। 

पीएम रैली की सुरक्षा के मद्देनजर सुबह पांच बजे से ही पुराना बस अड्डे से लेकर थर्ड गेट तक का पूरा रास्ता सील कर दिया जाएगा। रैली समाप्त होने के दो घंटे बाद तक आम लोगों के लिए यह रास्ता बंद रहेगा। पिहोवा की तरफ से आने वाले वाहनों को मुख्यमार्ग ग्राम नरकतरी से मोड़कर शेख चाहेली मकबरा, माता भद्रकाली चौक से होते हुए पुराना बस स्टैंड होते हुए पीपली के लिए निकाला जायेगा। झांसा रोड से पिहोवा जाने वाले वाहनों के लिए नरकातरी रोड से होकर जाने वाला रास्ता ही रहेगा। कैथल ढांढ मार्ग से आने वाले वाहनों को ग्राम मिर्जापुर से दयालपुर , एनआईटी गेट के सामने से होते हुए नई अनाज मंडी की तरफ से सौ फूटा रोड होते हुए पिपली और करनाल की तरफ जाना होगा। अम्बाला, लाडवा, यमुना नगर और करनाल की तरफ से कुरुक्षेत्र से होते हुए ढांढ व पिहोवा जाने वाले वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग 100 फूटा रोड , बीआर इंटरनेशनल चौक से चनारथल रोड, एनआईटी गेट से दयालपुर, मिर्जापुर होते हुए अपने तय स्थान तक जा पाएंगे।

 इसी प्रकार आम जनता के आवाजाही के लिए प्रयोग की जाने वाली सभी आम रास्तों का रुट कार्यक्रम के लिहाज से बदल दिया गया है। कुरुक्षेत्र के नागरिकों से निवेदन है की वे घर से बहार निकलने से पहले बदले गए रास्तों की पूरी जानकारी ले लें तभी घर से बाहर निकलें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

अगर होती एक चौथाई सुरक्षा तो नहीं होता पुलवामा हमला:

मोदी जी की सुरक्षा के लिए इस चाकचौबंद व्यवस्था को देखकर मुझे अपने सीआरपीएफ के 44 शहीदों की याद आ गई जिन्हे पुलवामा आतंकी हमले में मार दिया गया। अगर मोदी जी की सुरक्षा की एक चौथाई भी सुरक्षा हमारे जवानों के काफिले के लिए बरती जाती तो आज देश अपने जवानों को नहीं खोता।  खैर मोदी जी नेता है और वो एक मामूली सैनिक थे और बीजेपी के हिसाब से तो सैनिक पैदा ही मरने के लिए होता है।




Comments

Popular posts from this blog

sapna chaudhary new viral video. private video at shooting time

entertainment, world, environment, politics, scienc, sports, national, gadgets, health

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया शर्मिंदा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हर वक़्त  सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि उनकी इन सुर्ख़ियों की वजह उनके काम नहीं बल्कि भाषण के दौरान गलत बयानों को लेकर होता है। उन्होंने पिछले पांच सालों में भारत के इतिहास और इतिहास पुरुषों के बारे में कई गलत जानकारी अपने भाषण के माध्यम से देश की जनता को परोसा है। मोदी जी के झूठे बयानों और झूठे दावों का सिलसिला लगातार जारी है। उनकी यह गलत भाषणबाजी भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कलंकित करता है। यह बड़े ही शर्म की बात है की वे देश के पढ़े लिखे लोगों के इतिहास, विज्ञान और भूगोल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी उन अध्यापकों के ज्ञान पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं जिन्होंने देश की अगली पीढ़ी को अपनी शिक्षा से लाभान्वित किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के वो कौनसे बयान हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मज़ाक बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला झूठ : गटर के गैस से बनने वाली चाय।   प्रधान मंत्री मोदी का जो बयान सबसे पहले सुर्ख़ियों म...