Skip to main content

तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मूनमून सेन का आसनसोल हिंसा पर चौकाने वाला बयान।

नमस्कार दोस्तों,

Image result for munmun sen on asansol

2019 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज संपन्न हुआ। मतदान के दौरान आसनसोल में मतदाताओं को हिंसा का सामना करना पड़ा। आसनसोल में हुए इस हिंसा को लोकतंत्र पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। वहीँ आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मूनमून सेन ने इस घटना को लेकर काफी चौकाने वाला बयांन दिया है। मूनमून सेन से इस घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की क्योंकि उन्हें बेड टी देर से मिली इस वजह से वे सही समय में सो कर नहीं उठ पाई इसलिए उन्हें इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता। मूनमून सेन  ने इस घटना के बारे में कहा की क्योंकि वे देर से सोकर उठी इस वजह से उन्हें इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता। मूनमून सेन के इस बयान ने सभी को चौका दिया।


29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आसनसोल में आयोजित चौथे चरण का मतदान हिंसा की चपेट में आ गया। आसनसोल से केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी बाबुल सुप्रियो पर हमला कर उनकी कर का शीशा तोड़ दिया गया। माहौल बिगड़ते देख बाबुल सुप्रियो के सुरक्षा कर्मी उन्हें हिंसा वाली जगह से दूर ले गए। बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। बाबुल सुप्रियो ने बताया की तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। बूथ कैप्चरिंग की कोशिश को नाकाम करने के दौरान बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। टीएमसी ने भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है। टीएमसी ने मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए तैनात अर्ध सैनिक बलों पर भी निष्पक्षता से काम न करने आरोप लगाया।

आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी मूनमून सेन से जब इस हिंसा के बारे में पुछा गया तो उनका जवाब बेहद ही चौकाने वाला था। मूनमून सेन ने कहा की वो इस घटना से पूरी तरह से अनजान हैं। उन्होंने इस घटना की जानकारी न होने का जो कारण बताया उससे वे खुद ही आलोचना का शिकार बन गई हैं। मूनमून सेन ने बताया की क्योंकि उन्हें सुबह बेड-टी देर से मिली इस वजह से वे देर से सोकर उठी। जल्दी न उठ पाने की वजह से उन्हें इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

मूनमून सेन ने हिंसा को बताया आम बात। 

आसनसोल घटना के बारे में उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर टीएमसी प्रत्याशी मूनमून सेन ने एक और अजीब बयान देकर सभी को हैरत में डाल दिया है। मूनमून सेन ने मतदान के दौरान हुए इस हिंसा को आम बात बताया है। उन्होंने इस हिंसा को मामूली घटना बताते हुए कहा की ऐसा हर जगह होता है। उन्होंने आगे कहा की वे अपने सीनियर से बैठक कर इस बात की जानकारी जरूर लेंगी की कहाँ पर और कैसे हिंसा हुई। उन्होंने कहा की थोड़ा तो हिंसा होगा ही ऐसा हर जगह होता है। पहले की तुलना में इस बार हिंसा काफी कम हुई है। आज तक की एक खबर के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आज तक की रिपोर्टर मनोज्ञा लोइवाल पर भी हमला कर दिया। जब रिपोर्टर मनोज्ञा, बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो से बातचीत की कोशिस कर रही थी तभी मुँह ढक कर आये कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रिपोर्टर मनोज्ञा पर हमला कर दिया। राजनीती के सभी जानकार टीएमसी के इस हरकत की निंदा कर रहे हैं और साथ ही चुनाव आयोग से उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

दोस्तों इस खबर पर और ताजा अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूलें और अपना विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...