Skip to main content

महिंद्रा ने प्रीमियम एसयूवी अल्टुरास को भारत मे किया लांच


Mahindra Alturas G4





महिंद्रा ऑटो कंपनी ने अपनी नई फुल साइज प्रीमियम एसयूवी अल्टुरास को भारत मे लांच कर दिया है। कार के लांच होने से पहले ही इस कार के बारे में यह कहा जा रहा था की यह टोयोटा की फॉर्च्युनर के टक्कर की है । हालांकि महिंद्रा की नई एसयूवी Alturas में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस कार को फॉर्च्युनर से ज्यादा बेहतर बनाते हैं। फिलहाल, हम आपको इन दोनों कारों के सभी फीचर्स की तुलना करते हुए विस्तार से बताएंगे ता कि आप समझ सकें कि आखिर कौन किस पर भारी है। 
साइज और डाइमेंशन्स (महिंद्रा अल्टूरस जी4)  

लंबाई- 4,850 mm
चौड़ाई- 1,960 mm 
ऊंचाई- 1,800 mm
व्हीलबेस- 2,865 mm

टोयोटा फॉर्च्युनर 
 लंबाई- 4,795 mm
चौड़ाई- 1,855 mm
ऊंचाई- 1,835 mm
व्हीलबेस- 2,745 mm 

 कुल मिलाकर महिंद्रा की नई एसयूवी ऊंचाई को छोड़कर हर तरह से टोयोटा फॉर्च्युनर से बड़ी है

Mahindra Alturas G4
इंजन
महिंद्रा की नई एसयूवी में  BS-VI मानकों वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। जो कि 178 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2.8-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 174.5 बीएचपी पर 3,400 आरपीएम और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 

महिंद्रा की नई कार में मर्सेडीज-बेंज वाला 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं  फॉर्च्युनर के डीजल इंजन में टोयोटा ने 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ही विकल्पों को उपलब्ध कराया है, जबकी कार के पेट्रोल इंजन में कंपनी ने 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। 
फ्यूल टैंक 
फॉर्च्युनर का फ्यूल टैंक अल्टूरस पर भारी है। अल्टूरस में जहां आपको 70-लीटर वाला फ्यूल टैंक मिलेगा वहीं फॉर्च्युनर में 80 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
इंटीरियर
वैसे तो दोनों ही एसयूवी बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं महिंद्रा अल्टूरस में कंपनी ने लेदर इंटीरियर, एलईडी कैबिन लाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, अडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, और 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले सपॉर्ट करता है। 

वहीं फॉर्च्युनर का इंटीरियर ब्राउन लेटर सीट्स से लैस है। इसके अलावा इसमें भी ऑडियो कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम,अडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऐंबिएंट वाली लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  सेफ्टी फीचर्स और एयरबैग्स 
महिंद्रा की नई कार में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर  9 एयरबैग्स दिए गए हैं जबकि फॉर्च्युनर में सिर्फ 7 एयरबैग्स ही मौजूद हैं। अल्टूरस को ABS,EBD और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। वहीं इस कार में ऐक्टिव रोलओवर मिटिगेशन के साथ ESP का भी फीचर दिया गया है। जो कि कार की दिशा एसयूवी के टर्न या दिशा बदलने के दौरान रिस्क को कम करता है। वहीं फॉर्च्युनर भी इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) सेफ्टी फीचर से लैस है। Mahindra Alturas G4
कीमत 
वैसे तो टोयोटा की कार अब तक की सबसे दमदार एसयूवी मानी जाती है, लेकिन अब इस श्रेणी में अल्टूरस को जगह मिलना स्वाभाविक है। कीमत की बात करें तो अल्टूरस की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 26.95 लाख रुपए रखी गई है, वहीं फॉर्च्यूनर बाजार में 26.31 लाख रुपए की कीमत में मौजूद है। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...