Skip to main content

बिगबॉस 12 का 71वां एपिसोड में हो रहा मनोरंजन का ओवरडोज़।


 
सलमान खान ने बिग बॉस 12 के एपिसोड 71 की शुरुआत सिंगिंग रिऐल्टी शो के विनर हेमंत बृजवासी के साथ की। सलमान सलमान खान ने हेमंत का स्वागत किया। हेमंत कहते हैं कि अगर उन्हें कभी मौका मिले तो वे सलमान के लिए सॉन्ग गाना चाहते हैं। बातचीत के बाद सलमान दर्शकों से नॉमिनेशन और इविक्शन के बारे में बात करतें हैं। 
वीकेंड का वार में टीवी शो नागिन 3 की स्टारकास्ट बिग बॉस 12 के घर में पहुंचती है और वहां पर कंटेस्टेंट्स की नकल उतारती है। सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी कंटेस्टेंट दीपिका और श्रीसंत की नकल उतारते हैं। उनके बीच होने वाली बातचीत से दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। काम्या पंजाबी और शिविन मेघा व दीपक बनते हैं और उन्ही की तरह लड़ाई करते हुए दिखाई देते हैं। 

मेल कंटेस्टेंट के बीच हुआ मुकाबला
 
सलमान खान उन्हें जॉइन करते हैं और सभी कंटेस्टेंट की खिंचाई करते हैं। शिविन नारंग बिग बॉस के घर में सभी मेल कंटेस्टेंट के लिए पेजेंट का आयोजन करते हैं। काम्या पंजाबी, सुरभि ज्योति और अनिता हंस नंदानी इसके जज बनते हैं। 

प्रतियोगिता के दौरान करणवीर बोहरा और रोहित सुचांति सॉन्ग देसी बॉयज पर डांस करते हुए अपनी शर्ट उतारते हैं। अपने डांस से वह सभी को इंप्रेस करने में कामयाब होते हैं और जज उन्हें थम्स अप देते हैं। दीपक ठाकुर भी अपनी सिंगिंग से जजेज को इंप्रेस करते हैं। सभी सोमी के साथ मजाक करते हुए दीपक के गाने पर उनकी तंग खींचते हैं। Embedded video

श्रीसंत ने जीता दिल और कॉम्पिटिशन 

श्रीसंत की बारी आती है तो वह डांस करना चुनते हैं। वह सुपरहिट सान्ग मुकाबला-मुकाबला पर शानदार डांस करते हैं जिसे देख सभी हैरान होने के साथ ही उनका उत्साह बढ़ाते दिखते हैं। जज उनसे खुश होते हैं और तीनों श्रीसंत के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर पहुंच जाती हैं। 



काम्या पंजाबी दीपक और सोमी के बारे में कमेंट करती हैं। वह कहती हैं कि दीपक की सोमी के लिए भावनाएं झूठी हैं और उनकी सारी भावनाएं दिखावटी हैं जो की केवल गेम के लिए है। इसके बाद ऐक्टिविटी जारी रहती है और सभी इंजॉय करते हैं। जज पेजेंट के अंत में श्रीसंत को विनर घोषित करते हैं। श्रीशांत अपनी इस जीत को अपने बेटे के लिए डेडिकेट करते हैं। सलमान खान श्रीसंत को विजेता बनने पर बधाई देते हैं। इस पर वह सलमान से उनके दो साल के बेटे को बर्थडे विश करने के लिए कहते हैं। 

घरवालों ने डेडिकेट किए गाने 

हेमंत बृजवासी फिर से सलमान खान के साथ स्टेज पर आते हैं। सलमान घरवालों के साथ गेम खेलते हैं जिसमें सभी कंटेस्टेंट को एक-दूसरे को सॉन्ग डेडिकेट करना होता है। इस गाने को फिर हेमंत सभी कंटेस्टेंट को अपनी आवाज में गाकर सुनाते हैं।  दीपिका रोहित के लिए खुद को क्या समझता है सॉन्ग चुनती हैं। 


जसलीन दीपक के लिए भोली सूरत दिल के खोटे गाना चुनती है। इस गाने को सलमान भी हेमंत के साथ गाते हैं और दोनों मिलकर दीपक की खिंचाई करते हैं। श्रीसंत दीपिका के लिए एक हजारों में मेरी बहना है गाना सुनाने के लिए कहते हैं। वहीं दीपक सोमी के लिए भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू चुनते हैं। 

सुल्तानी अखाड़ा 

एंटरटेनमेंट के बाद मुकाबले का समय आता है और सलमान सुल्तानी अखाड़े में सुरभि व रोमिल को बुलाते हैं। श्रीसंत सुरभि का पक्ष लेने से मना कर देते हैं। इस पर करणवीर बोहरा सुरभि को बचाते हुए रोमिल से लड़ते हैं। 

सुरभि रोमिल को घमंडी बुलाती हैं। रोमिल कहते हैं कि सुरभि अपनी गलतियों से नहीं सीखतीं। रोमिल करणवीर बोहरा को हरा देते हैं और सुल्तानी अखाड़े के विनर बनते हैं। वह यह साबित करने में कामयाब होते हैं कि उन्हें क्यों गेम में रहना चाहिए। 

सलमान का स्वयंवर 

टीवी शो नागिन में नागिनों का रोल करने वाली ऐक्ट्रेसेस सुरभि ज्योति और अनिता हसनंदानी सलमान के पास स्टेज पर अपने हाथों में वरमाला लिए पहुंचती हैं। सलमान खान के लिए आयोजित हुए खास स्वयंवर में वह एक-दूसरे को उनके लिए ज्यादा बेहतर साबित करने में लग जाती हैं। सलमान और दोनों के बीच की बातें सभी को हंसाती हैं। सलमान कहते हैं कि दो-दो नागिन मेरी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं ये मेरी खुशकिस्मती है ऐसा करने के दौरान वह हंसते हुए हाथ जोड़ लेते हैं। 




बाहर हुईं सृष्टि 

एंटरटेनमेंट के बाद इविक्शन का टाइम आता है। इस बार घर से बाहर होने की तलवार रोहित, जसलीन, मेघा और सृष्टि के सिर पर होती है। आखिर में सृष्टि रोड़े को इविक्ट किया जाता है और वह घर से बाहर हो जाती हैं। 

घरवाले सुल्तानी अखाड़े में रोमिल की कही बातों को लेकर एक दूसरे के साथ चर्चा करते हैं। सुरभि और रोमिल के बीच में फिर से झड़गा शुरू हो जाता है। सुरभि करणवीर बोहरा से बात करते हुए कहती हैं कि उन्हें रोमिल से नहीं भिड़ना चाहिए था। इस पर करणवीर सहमत नजर आते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...