Skip to main content

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर चढ़ा सोशल मीडिया का बुखार।

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, 21 वीं सदी में दुनिया बड़ी ही तेज़ी से विकसित हो रही है। जितना बदलाव पिछले 100 सालों में नहीं हुआ था उससे कहीं ज्यादा बदलाव साल 2000 के बाद देखने को मिल रही है। इस बदलाव के पीछे इंटरनेट का सबसे बड़ा योगदान रहा है। डिजिटलाइज़ेशन ने ज़िन्दगी के मायने ही बदल दिए हैं। इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने समाज को सर्वाधिक प्रभावित किया है। सोशल मीडिया ने वास्तविक दुनिया के सामानांतर ही एक ऐसी काल्पनिक दुनिया का श्रृजन कर दिया है।  यदि किसी सोशल मीडिया के यूजर को यह प्रश्न कर दिया जाए की बीते 24 घंटे में जो भी संवाद आपने किसी शख्स से की है उनमे से कितना प्रत्यक्ष मुलाकात से हुआ और कितना सोशल मीडिया के माध्यम से तो मैं यह दावे के साथ कह सकता हूँ की वह बिना अपना सोशल अकाउंट चेक किये तत्काल इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे पायेगा।

सोशल मीडिया ने हमारे वास्तविक दुनिया के समानांतर एक ऐसी वर्चुअल काल्पनिक दुनिया का निर्माण कर इस तरह उसे हमारी दुनिया से मिक्स कर दिया है की हम धीरे धीरे वास्तविक दुनिया से दूर और इस काल्पनिक दुनिया के निकट होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंसान को धीरे - धीरे असामाजिक प्राणी बनाते जा रहा है।

 फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंसान के मनोरंजन के लिए खाली समय के लिए एक साथी के तौर पर ठीक था पर अब सोशल मीडिया के यूजर इसपर अपना पूरा दिन निकालने लगे हैं। जिसका बुरा परिणाम भी कई बार हमारे आ चूका है। हमारे बॉलीवुड स्टार्स पर भी सोशल मीडिया काफी क्रेज़ है और वे इसे अपने फैंस एवं सह कलाकार के साथ जुड़े रहने का आसान माध्यम समझकर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। आज बॉलीवुड या दुनिया से जुड़ी कोई भी खबर  अख़बार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आइये जानते हैं हमारे बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की सोशल मीडिया से जुड़ी कुछ वायरल ख़बरें और सोशल मीडिया की वजह से हुई हानि के बारे में।

1 . कमाल खान।


सोशल मीडिया पर विवादों के लेकर सबसे पहले जिस सेलिब्रिटी का नाम सामने आया था वह है कमाल खान।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाली गलौच एवं बॉलीवुड के अन्य कलाकारों पर भद्दी टिप्प्पणी को लेकर कुछ वर्ष पहले कमाल खान का नाम काफी सुर्ख़ियों में था। इस दौरान कमाल खान का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। उनका यह रूप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर काफी वायरल हुआ था।

2 . हास्य कलाकार कपिल शर्मा।


सबसे बड़े हास्यकलाकार ( कॉमेडियन ) के रूप में अपनी पहचान बना चुके कपिल शर्मा का अपने साथी कलाकारों के साथ बुरा व्यवहार एवं गालीगलौच की ख़बरें बीते एक साल में पूरी दुनिया ने सुना। देश का बच्चा बच्चा उनकी इस खबर के बारे में जानता है। सोशल मीडिया में ऐसी अफवाहें उड़ने लगी की ताज़ा ताज़ा सेलिब्रिटी बने कपिल शर्मा अपना स्टारडम सम्हाल नहीं पा रहे हैं और वे घमंडी हो गए हैं। आपको बता दें की कपिल शर्मा के करियर पर भूकंप लाने वाली यह सारी घटनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर घटी। सेलेब्रिज में से कपिल शर्मा ही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने सोशल मीडिया की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान उठाया। उनका चलता फिरता शो बंद हो गया और पुरे एक साल तक के लिए कपिल शर्मा गुमनामी के अंधेरों में खो गए। अभी हाल ही में कपिल शर्मा का नया शो सोनी एंटरटेनमेंट पर शुरू हुआ है। अपने इस शो पर उन्होंने खुद अपनी आपबीती को एक मज़ाकिया अंदाज़ में बताया। साथ ही यंगर्स और पैरेंट्स को आगाह भी किया की सोशल मीडिया पर अधिक समय तक एक्टिव रहना किस हद तक खतरनाक हो सकता है।

3 . रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोणे एवं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास शादी ।

रणवीर और दीपिका की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की सारी एक्टिविटीज सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही लीक हुई। उनकी शादी के वक्त आधा हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर उनकी ख़बरें सर्च कर रहा था। पर सोशल मीडिया के फायदे और नुक्सान के बारे में सायद रणवीर और दीपिका अच्छी तरह से जानते थे इसलिए उन्होंने अपनी ख़बरों को तब तक सोशल मीडिया में नहीं आने दिया जब तक की उनकी खुद की मर्ज़ी नहीं हुई। कुछ ऐसा ही माहौल प्रियंका और निक की शादी का भी रहा।

आज लगभग सारे बॉलीवुड स्टार्स अपना काफी समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं जिसका असर उनके प्रोफेशन पर भी पड़ता है। यह असर अच्छा या बुरा दोनों हो सकता है। अब यह सेलेब्रिटीज़ पर निर्भर करता है की वे इसे किस प्रकार उपयोग करते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

sapna chaudhary new viral video. private video at shooting time

entertainment, world, environment, politics, scienc, sports, national, gadgets, health

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया शर्मिंदा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हर वक़्त  सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि उनकी इन सुर्ख़ियों की वजह उनके काम नहीं बल्कि भाषण के दौरान गलत बयानों को लेकर होता है। उन्होंने पिछले पांच सालों में भारत के इतिहास और इतिहास पुरुषों के बारे में कई गलत जानकारी अपने भाषण के माध्यम से देश की जनता को परोसा है। मोदी जी के झूठे बयानों और झूठे दावों का सिलसिला लगातार जारी है। उनकी यह गलत भाषणबाजी भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कलंकित करता है। यह बड़े ही शर्म की बात है की वे देश के पढ़े लिखे लोगों के इतिहास, विज्ञान और भूगोल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी उन अध्यापकों के ज्ञान पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं जिन्होंने देश की अगली पीढ़ी को अपनी शिक्षा से लाभान्वित किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के वो कौनसे बयान हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मज़ाक बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला झूठ : गटर के गैस से बनने वाली चाय।   प्रधान मंत्री मोदी का जो बयान सबसे पहले सुर्ख़ियों म...