Skip to main content

ऐसे लिया गया पुलवामा हमले का बदला कि अब हिंदुस्तान के नाम से भी कांपेगा पाकिस्तान।

नमस्कार दोस्तों,


दोस्तों, आज सुबह सुबह देश की जनता ने देश का हाल जानने के लिए जब अपना टेलीविज़न ऑन किया होगा और समाचार चैनल देखा होगा तो देश का हर नागरिक खुसी और गर्व से उछल पड़ा होगा। आज सुबह सुबह देश की जनता को ख़ुशी की वह खबर मिली जिसे सुनने के लिए वह पिछले 12 दिनों से बड़ी बेशब्री से इंतज़ार कर रहा था।

आज सुबह 3.30 बजे पकिस्तान की सेना और उसके पालतू आतंकवादी जब घोड़े बेचकर सो रहे थे तो हमारी वायु सेना के जवानों ने POK और पाकिस्तान की सिमा के 50 किलोमीटर अंदर घुसकर तमाम आतंकी अड्डों पर बमबारी कर उन ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान पर यह हमला इतने सुनियोजित ढंग से किया गया की पकिस्तान को न तो कुछ समझने का मौका मिला और न ही सम्हलने का। जब तक आतंकियों और पाकिस्तानी सेना की नींद खुलती तब तक भारतीय सेना अपना काम कर करके भारत की सिमा में वापिस लौट चुकी थी। इस हमले की खास बात यह रही की इसमें हमने किसी भी तरह की नुकसान उठाये पाकिस्तान को सबक सीखाने में पूरी तरह कामयाबी हासिल की।

आज सुबह जब इन आतंकवादियों और उनकी सुरक्षा में तैनात पाकिस्तानी सैनिकों की नींद खुली होगी तो यकीन मानिए की उन्होंने खुद को जहन्नुम में पाया होगा। 14 फ़रवरी को भारत के सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती हमले  से हुए 44 जवानों के शहादत के बाद पूरा देश एक श्वर में इस बात की मांग कर रहा था की सैनिकों की शहादत का बदला लिया जाए और पकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाये जिसे उसकी पीढ़ियां तक याद रखे और भारत की तरफ आँख उठा कर देखने से पहले उनकी रूह कांप जाए। शहीदों की तेरहवीं से पहले ही पकिस्तान से शहीदों की शहादत का बदला लेकर भारतीय वायु सेना ने देश की जनता को जो ख़ुशी का तोहफा दिया है उससे हर भारतवासी का सीना छप्पन इंच का हो गया है। पूरा देश इस वक्त एक श्वर में भारतीय सेना को धन्यवाद् करते हुए जय हिन्द और जय भारत के नारों से गूंज रहा है।

मुझे यकीन है की भारत में गूंज रहे जय हिन्द और जय भारत के नारों की यह गूंज हमारे पड़ोसी आतंकवादी देश पाकिस्तान के कानों में भी जरूर गूंज रही होगी और इस शब्द गूंज से आज उनके कानों के परदे भी फट सकते हैं। पाकिस्तान आज अपनी भूल पर पछता रहा होगा की उन्होंने आखिर भारत से दुश्मनी क्यों मोल ली और दुश्मनी ली भी तो हमें हलके में क्यों लिया। आज पाकिस्तान को इस बात का एक बार फिर अहसास हुआ होगा  कि उसने बकरी समझकर जिसका दूम खिंचा वह बकरी नहीं बल्कि बब्बर शेर है। और जब शेर को छेड़ ही दिया था तो चौकन्ना रहने के बजाए घोड़े बेचकर सोना नहीं था।

हमारे पवन पुत्रों ( वायु सेना ) ने केवल 12 विमानों से सिर्फ 21 मिनट में आतंकवादी ठिकानों और आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया। इस एयर सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के तमाम बड़े आतंकियों सहित को 340 आतंकवादी मारे गए। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर किये गए इस एयर सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के मुखिया आतंकवादी मसूद अजहर का पूरा परिवार ख़त्म हो गया। आज  इस आतंकवादी का यह पूरा दिन अपने आतंकी परिवार वालों की लाशें गिनने में बीतने वाला है। इस हमले में आतंकवादी मशूद अजहर का बड़ा भाई इब्राहिम अज़हर, छोटा भाई तल्हा शैफ , मुफ़्ती अज़हर और मशूद अज़हर का साला युसूफ अजहर भी मारा गया। ये सभी आतंकी कंधार विमान हाई-जैकिंग में शामिल थे और भारत के मोस्टवांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल थे।

सेना और तमाम राजनितिक दलों ने पकिस्तान पर इस हमले को पकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी बताया है। देश के नागरिकों ने इसे तेरहवीं से पहले शहीदों की शहादत के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि माना है। पर अभी भी मुख्य आतंकी सरगना और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड तथा आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का मुखिया आतंकी मशूद अजहर ज़िंदा है और जब तक मसूद अजहर को मर गिराया नहीं जाता तब तक इस बदले को अधूरा माना जाएगा। सेना ने कहा है की जब तक मसूद अजहर मारा नहीं जाएगा तब तक आतंकियों के सफाये की यह कार्यवाही जारी रहेगी।



Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...