Skip to main content

पुलवामा हमले का भारत ने इस तरह लिया बदला कि पाकिस्तान में मच गई तबाही।

Image result for pulwama hamlaनमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, 14 फरवरी को जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही थी तब बुज़दिल पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगा था। दोपहर के करीब 3 बजे यह खबर आई की जम्मू-कश्मरी के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हुआ है। इस आत्मघाती हमले में हमारे 44 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। यह हमला तब हुआ था जब एक रूटीन के तहत सीआरपीएफ के तीन बटालियन के जवानों की शिफ्टिंग चल रही थी। 200 किलो ied विष्फोटक से भरा एक कार सीआरपीएफ जवानों से भरे बस से जा टकराया। इस टकराव के बाद कार में मौजूद विष्फोटक की वजह से जबरदस्त धमाका हुआ और कार एवं बस के परखच्चे उड़ गए। देश इन इस आतंकी हमले की वजह से 44 जवान खो दिए।


हमले के कुछ ही समय बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए -मोहम्मद ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली और इसे एक आत्मघाती हमला बताया। इस हमले के बाद से ही पूरा देश मातम में डूब गया। देश की जनता इस हमले से बहोत ही आक्रोशित है। हमले के बाद से ही भारत सरकार और सेना पर जनता पाकिस्तान पर जवाबी कार्यवाई के लिए ज़बरदस्त दबाव पड़ने लगा। देश की जनता इस हमले से बेहद आक्रोशित नज़र आई और  जवानों की शहादत पर जगह जगह कैंडल मार्च किया।  शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हमले की जानकारी मिलते ही सरकार एक्शन में आ गई।हमले के वक़्त प्रधानमंत्री मोदी रैली में थे पर उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए इस हमले की निंदा की और सैनिकों की शहादत पर दुःख व्यक्त किया।

पाकिस्तान से छीना गया मोस्ट फैवॉर्ड नेशन का दर्जा 

हमले के बाद से ही सरकारी महक़में में बैठकों का दौर शुरू हो गया। पहली बैठक के बाद सरकार ने जो घोषणा की उससे पकिस्तान को पहला बड़ा झटका लगा। पाकिस्तान से MFN (most favored nation ) का दर्ज़ा छीनते और उनके राजदूत को वापिस भेज दिया गया। पाकिस्तान से सभी व्यापारिक और आपसी सम्बद्न्ध तोड़ दिया गया। देश के सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर यह फैसला किया कि वे अब पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की व्यापारिक लेनदेन नहीं रखेंगे।

जैश ए मोहम्मद का कमांडर अब्दुल रशीद गाज़ी हुआ ढेर।

पाकिस्तान को दूसरा झटका तब लगा जब पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मरी और पुलवामा में चल रहे आतंकवादियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इस एनकाउंटर में भारत के पांच सैनिक शहीद हो गए पर फिर भी आतंकवादियों के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी है क्योंकि इस एनकाउंटर में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड जैश - ए -मोहम्मद का कमांडर अब्दुल रशीद गाज़ी भी था।

पाकिस्तान को भूखा मारने की तैयारी। 

पाकिस्तान को तीसरा बड़ा झटका तब लगा जब भारत के किसानों ने अपनी सब्ज़ियां पाकिस्तान को निर्यात करने से मना कर दिया। किसानों के इस फैसले के बाद पकिस्तान की मीडिया से खबर आई की जो टमाटर हम आज 5 रुपये किलो में खा रहे हैं वही टमाटर पाकिस्तान में 150 से 200 रुपये किलो तक में बिक रहा है। सब्ज़ियों के दाम में आई इस तेज़ी से पाकिस्तान की जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई है और इस महगाई के लिए पाकिस्तान सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते हुए इमरान खान की सरकार को कोश रही है।

बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान। 

पाकिस्तान को चौथा बड़ा झटका तब लगा जब भारत सरकार ने पाकिस्तान को दी जाने वाली पानी पर रोक लगाने का फैसला लिया। आपको बता दें कि 58 साल पहले भारत और पाक ने इस सिंधु जल संधि पर समझौता पूर्ण हस्ताक्षर किया था। इस संधि के अनुसार सिंधु नदी की सहायक नदियों को पूर्वी और पश्चिमी दो हिस्सों में बांटा गया है। समझौते के मुताबिक सिंधु के पूर्वी नदियों सतलज, व्यास और रावी का पानी भारत के हिस्से में जबकि पश्चिमी नदियों झेलम, चेनाब और सिंधु का पानी पाकिस्तान के हिस्से में तय किया गया था।


Image result for sindhu samjhauta

इस समझौते के मुताबिक पश्चिमी नदियों के पानी का कुछ हिस्सा भारत भी उपयोग कर सकता है पर भारत ने कभी अपने हिस्से का पानी उपयोग नहीं किया और भारत के हिस्से का पानी भी पाकिस्तान हमेसा से उपयोग करता  आ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक यदि भारत अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान जाने से रोक दे तो इससे पकिस्तान के कृषि का 90 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो जायेगा और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। पुलवामा हमले के बाद भारत सरकार ने अपने हिस्से के पानी को पाकिस्तान जाने से रोक कर पाकिस्तान को प्यासा मारने का सबसे बड़ा हथियार उठा।

भारत सरकार ने पकिस्तान को पूरी दुनिया में अलग थलग कर दिया है। एक तरह दुनिया के आधे से अधिक देशों ने पकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर दिया है। यह पाकिस्तान के लिए किसी बड़ी तबाही से कम नहीं है। पर अभी भी हमारे 44 शहीदों की शहादत का बदला लेना बाकी है, जिसके लिए हमारी आर्मी तैयारी में जुट चुकी है और किसी भी सुबह हमारी आर्मी देश को पकिस्तान के आतंकी ठिकानों के तबाही की खबर सुना सकते हैं जैसा की हमने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सुना।

दोस्तों, आपको मेरी यह खबर कैसी लगी मुझे कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही मेरे न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करना और मुझे फॉलो करना न भूलें, धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...