Skip to main content

राहुल गांधी पलटे अपनी ज़ुबान से. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया धोखा.


Third party image reference
नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की अभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिनमे से एक राजस्थान भी है. राजस्थान में कई बार अपने भाषण के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी का एक बयां बहोत ही लोकप्रिय हुआ था की वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरफ से दिल्ली में उनके लिए इन्साफ करने बैठे हैं. किसी भी पैराशूट उम्मीदवार को कांग्रेस टिकट नहीं देगी. अगर कोई पैराशूट से आएगा तो वे २०० किलोमीटर दूर से ही उस पैराशूट की रस्सी काट देंगे. तब राहुल गांधी के इस बाड़े पर कांग्रेस कार्यकर्ता झूमकर ताली बजाते थे. और नारेबाजी भी करते थे.पर गुरुवार देर रात कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी हुई तो इस सूचि ने राहुल गांधी के झूठे वादों की सारी पोल खोल दी. कांग्रेस के उम्मीदवारों की इस सूची में छः पैराशूट उम्मीदवारों के नाम भी शामिल पाए गए. 
कांग्रेस के उम्मीदवारों की इस सुची को देखते ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा सुरु कर दिया. सभी पार्टी सदस्य राहुल से यह सवाल कर रहे हैं की उन वादों का क्या हुआ जो आप चुनावी सभाओं में दिए गए भाषण में कर रहे थे. 
आइये जानते हैं की कौन हैं कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार.
1 . हबीबुर्ररहमान: नागौर से विधायक हबीबुर्ररहमान कांग्रेस लिस्ट जारी होने से 24 घंटे पहले ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. और नागौर से कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बना दिया.
2 . हरीश मीणा : दौसा से बीजेपी के सांसद रहे हरीश मीणा को देउली उनियारा सीट पर उतारा गया है. हरीश मीणा ने भी एक दिन पहले ही बीजेपी छोड़ी थी.
3 . कन्हैयालाल झंवर: कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से केवल पांच घंटे पहले ही कांग्रेस में शामिल होने वाले कन्हैयालाल झंवर को बीकानेर पूर्व से मैदान में उतारा गया है.
4 . सोना देवी बावरी : पिछली बार जमींदार पार्टी की टिकट पर विधायक बानी सोना देवी बावरी को इस बार कांग्रेस ने रायसिंघ नगर से अपना उम्मीदवार बनाया है.
5 . सवाईसिंह गोदारा : पूर्व आईपीएस अधिकारी रहीं गोदारा ने एक दिन पहले ही वीआरएस लिया और अब उन्हें कांग्रेस ने खींवसर से टिकट दिया है.
6 . राजकुमार शर्मा : नवलगढ़ के निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा को भी कांग्रेस ने नवलगढ़ से अपना प्रत्यासी बनाया है.
क्या हुआ तेरा वादा ?
कांग्रेस की लिस्ट आते ही बीकानेर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे बीडी कल्ला के टिकट काटने से नाराज उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया और कुर्सियां तक जला दी. पिछले 15 सालों से कांग्रेस से सक्रिय राजनीति कर रहे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा, देउली उनियारा से कांग्रेस का टिकट चाहते थे, लेकिन ऐन मौके पर उनके सगे भाई बीजेपी सांसद हरीश मीणा कांग्रेस में शामिल होकर वहां से टिकट ले उड़े. 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से एक और वादा किया था कि काम करने वालों को टिकट मिलेगा. राहुल ने कहा था कि पार्टी रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगी. लेकिन पार्टी कि लिस्ट पर नज़र डालें तो यह पता चलता है कि पार्टी ने 15 नेताओं के रिश्तेदारों को मौका दिया है. जबकि बीजेपी ने भी 9 नेता पुत्रों को टिकट दिया है.
हलाकि कांग्रेस ने इस बार सख्ती दिखाते हुए दो बार लगातार चुनाव हारने वालों को टिकट नहीं दिया है. साथ ही बीस महिलाओं को टिकट दिया है. कांग्रेस में चर्चा चल रही है कि इस लिस्ट को जारी करने में सारा दिमाग सचिन पायलट का है. लगभग 79 लोगों के टिकट बदलवाने में वे सफल हुए हैं. लेकिन फिर भी गहलोत सरकार में शामिल रहे 22 मंत्रियों और 6 संसदीय सचिवों को एक बार फिर से टिकट मिल गया है.

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...