Skip to main content

जानिये प्रधानमंत्री आवास योजना के पीछे का सच, योजना के नाम पर कर्ज में डूबती जनता.

नमस्कार दोस्तों, 
दोस्तों आप सभी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में सुना ही होगा. आप में से कई ऐसे लोग होंगे जिन्होंने इस योजना से अभी अपना नया घर बनवाया होगा. और कुछ ऐसे होंगे जिनका नाम अभी आया होगा और वो घर बनवाने वाले होंगे. 
प्रधानमंत्री जी पी एम् ए वाय के तहत ऐसे लोगों को खुद का घर बनवाने के लिए आर्थिक मदद कर रहे हैं जो की गरीब परिवार से हैं और खुद का एक भी पक्का मकान नहीं है. काम आमदनी और गरीबी रेखा वालों को इस योजना के तहत घर बनाने में मदद दी जा रही है. इस योजना के तहत आपको एक लाख पच्चीस हजार रुपये तीन किश्तों में दी जा रही है. पहला किश्त चालीस हजार रुपये घर की नीव तैयार करने के लिए उसके बाद फिर चालीस हजार रुपये घर की छत ढलाई के लिए फिर बाकि बची रकम प्लास्टर कम्पलीट करके पी एम् ए वाय लोगो बनवाने के बाद.

Third party image reference
 इस योजना के तहत आपको दो बैडरूम एक हॉल एक किचन और बाथरूम बनवाना है वो भी एक लाख पच्चीस हजार रुपये में. जो लोग बनवा चुके हैं उन्हें अच्छी तरह से पता है की इतने में एक कमरा और किचन बना पाना भी नामुनकिन है. फिर भी इस योजना के तहत घर बन रहे हैं. चलिए जानते है की घर कैसे बन रहे हैं.
दोस्तों प्रधान मंत्री आवास योजना पूरी तरह से गरीब और मज़दूर वर्ग के लोगों को क़र्ज़ में डुबो रही है. यह मैं नहीं कह रहा बल्कि आप खुद उन लोगों से पूछ सकते हैं जिन्होंने इस योजना के द्वारा घर बनवाया है. जिस भी व्यक्ति का इस योजना में नाम चयन होता है. सबसे पहले तो उसे कम से कम २०००० रुपये अधिकारीयों को खिलाना पड़ता है. बेटे के लिए घर बन जाये यह सोचकर माँ अपने गहने गिरवी रख देती है और किसान किसी अन्य माध्यम से क़र्ज़ लेकर अपने सपनो का घर बनाने की तयारी में जुट जाता है. प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए जो दिशानिर्देश दिए गए हैं उस हिसाब से वह घर तीन लाख से कम में नहीं बन सकता. 
आप ही बताइये की घर बनने के बाद क़र्ज़ से दबा बेटा क्या अपनी माँ के गहनों का मोल चूका पायेगा या उसकी अतिरिक्त खर्च से बचने के लिए उसे घर से अलग कर देगा. क्योंकि यही हो रहा है. और इसके लिए ज़िम्मेदार पीएम नहीं तो और कौन है.
भाइयों जब भी सरकारी फण्ड से कुछ नया निर्माण किया जाना होता है तो एक छोटी सड़क बनवाने के लिए भी टेंडर जारी होता है. उसका पूरा बजट तय किया जाता है फिर काम को गति दी जाती है. तो फिर जब करोड़ों रुपये की इस योजना से आम जनता के लिए घर बनाया जाना था तब इसके लिए टेंडर क्यों नहीं निकाला गया. आज गरीब लोग क़र्ज़ लेकर अपना घर बनवा रहे हैं. उसपर मोदी जी की योजना का लोगो बनवाकर उनका प्रचार कर रहे हैं. 
ऐसा सटीक मार्केटिंग मैनेजमेंट मैंने आजसे पहले कभी नहीं देखा जिसमे लोग अपना पैसा लगाकर किसी और का प्रचार कर रहे हों. प्रधान मंत्री जी को किसी कंपनी का मार्केटिंग मैनेजर होना चाहिए था. वो गलती से पीएम बन गए. 
धन्यवाद्. 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...