Skip to main content

आरक्षण, मानवता पर पांच हजार साल पुराना कलंक


Third party image reference
नमस्कार,
दोस्तों आरक्षण एक ऐसा शब्द है जिसका नाम लेते ही माहौल गरमा जाता है. हर नेता चाहे वह राजनीती में नया हो या पुराना, इस मुद्दे की ताकत को अच्छी तरह पहचानता है. और इसका फायदा उठाना भी जानता है. जितना बड़ा मुद्दा बाबरी मस्जिद या अयोध्या राम मंदिर का है उतना ही बड़ा मुद्दा आरक्षण का है.
राजनीती का और नेताओं का पूरा भविष्य इन्ही दो मुद्दों पर हमेशा से टिका रहा है और टिका रहेगा. क्योंकि इस मुद्दे को ख़त्म करने की चाह किसी भी नेता में नहीं. अगर ये मुद्दे ख़त्म हो गए तो नेताओं की दाल रोटी चलनी बंद हो जायेगी.
मित्रों, जैसे आज एस टी , एस सी और ओ बी सी के लिए बाबा साहब आंबेडकर के निर्देश अनुसार समाज, रोजगार और संविधान में कुछ स्थान सुरक्षित है जिसे हम आरक्षण कहते है ठीक उसी प्रकार जब ब्राम्हणों ने मनुवाद बनाया तो सारे विशेष अधिकार ब्राम्हण और क्षत्रियों को मिला जो की स्वयं को ऊँची जाती घोसित कर अन्य दो जाती पर अत्याचार करना अपना अधिकार समझते थे और आज भी समझते हैं.
आइये जानते हैं की इन्हे किस प्रकार के अधिकार प्राप्त थे. 
१. मंदिरों में केवल ब्राम्हण ही पुजारी हुआ करते थे और केवल क्षत्रियों को ही मंदिर में जाने की इजाजत हुआ करती थी अन्य दो जाती शूद्र और वैश्य के जाने से मंदिर अपवित्र हो जाता था. उन्हें कोड़े मारने और प्रताड़ित करने से भगवान् प्रशंन्न होते हैं ऐसा इन मनुवादियों का मानना है. 
२. शिक्षा का अधिकार केवल ब्राम्हण और क्षत्रियों को था.
३. केवल क्षत्रिय ही शाशक बन सकता था. शूद्र और वैश्य को चाहे वह कितना भी बुद्धिमान क्यों न हो उसे केवल सेवक बनकर रहने का आदेश था.
४. शूद्र और वैश्य को नंगे पांव रहने के लिए कहा जाता था. और क्षत्रिय एवं ब्राम्हण के सामने मुँह छुपा कर रहना पड़ता था.
५. शूद्र एवं वैश्य को राज्य के किसी भी ऐसे जल श्रोत से पानी पिने की मनाही थी जिसमे क्षत्रिय और ब्राम्हण पानी पीते हों. 
अब आप ही बताइए की सबसे बड़ा आरक्षण किनको मिला हुआ है. बाबा साहब ने इसी असंतुलन को ख़त्म करने के लिए संविधान में एस टी , एस सी और ओ बी सी, जिन्हे ये छोटी जाती कहते हैं के लिए आरक्षण का अधिकार दिया ताकि इन्हे समानता का अधिकार दिया जा सके. 
बड़ी हसी की बात है की जो लोग 5000 सालों से आरक्षण का सुख भोग रहे हैं वो शोषित वर्ग को मिल रहे आरक्षण के कुछ प्रतिशत से ही केवल 60 साल में ही घबरा गए. जबकि खुद सौ प्रतिशत आरक्षण का सुख शदियों से भोगते आ रहे हैं.इसी से सिद्ध होता है की खुद को ऊँची जाती कहने वाले इन कथित छोटी जाती वालों से कितना कमजोर है.
पर हम अब भी उन ऊँची जाती वालों को खुली चुनौती देते हैं की आप जातिवाद छोड़ दो हम आरक्षण छोड़ देंगे. धन्यवाद्.

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...