Skip to main content

15 हजार में बेस्ट स्मार्टफोन. मोबाइल खरीदने से पहले ये जान लीजिये वरना पछताना पड़ सकता है.


Third party image reference
नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते हैं की अक्टूबर के लगते ही हिन्दुओं के त्योहारों का सीजन शुरू हो चूका है. त्योहारों की रौनक बाजार में दिख रही है और सभी छोटी बड़ी ब्रांड्स अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लगातार नए प्रोडक्ट और ऑफर्स कंज्यूमर्स के लिए लेकर आ रही हैं. और सबसे ज्यादा हलचल और अपडेशन हमें मोबाइल फोन सेगमेंट में दिख रही है. हर दूसरे दिन एक नया मोबाइल फोन लॉन्च हो रहा है, ऐसे में ग्राहकों का कन्फ्यूज होना स्वाभाविक है, कौन सा फोन खरिदा जाय, गिफ्ट करने के लिए या फिर खुद के लिए. आपकी इस परेशानी को हम अपने इस खबर में दूर करेंगे. हमारी पहली कैटगरी है 15 हजार के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन.
रेडमी 6 प्रो 
हमारे लिस्ट में टॉप पर है रेडमी 6 प्रो. इस फ़ोन में 5.8 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. फोटॉग्रफी के लिए फोन में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. रेडमी 6 प्रो स्नैपड्रैगन 625 सिस्टम पर काम करता है और ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस्ड MIUI 9.6 दिया गया है. इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। रेडमी नोट 6 प्रो 4000 मिली एम्पीयर की बैटरी के साथ आता है और इसकी कीमत 12,999 रुपयो है.
जेनफोन मैक्स प्रो एम1
एसुस के बजट सेगमेंट के खिलाडी जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की खासियत है इसकी 5000 मिली एम्पीयर की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप जो की इस प्राइस रेंज किसी और ब्रांड में मिल पाना नामुनकिन है. दमदार बैटरी वाला ये फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है यानी इसे पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जासकता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में 13+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमेरा दिया गया है. 5.9 इंच के फूल hd स्क्रीन डिस्प्ले वाला ये फोन स्टॉक एंड्रॉयड पर काम करेगा. इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है. एसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 मॉडल इस फ़ोन की कीमत है 12,999 रुपये. यह कीमत इसकी फीचर्स के मुकाबले कुछ भी नहीं.
 ऑनर 8एक्स
 इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. ये स्मार्टफोन EMUI 8.2 बेस्ड एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है. इस हैंडसेट में HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर दिया गया है जिसका साथ देती है 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज. सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है और बैक में 20+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन में 3750 मिली एम्पीयर की दमदार बैटरी दी गई है. ऑनर 8एक्स की कीमत है 14,999 रूपये रखी गयी है. इस कीमत पर ऐसा फीचर्स फ़ोन मिलना बहोत ही फायदे का सौदा होगा.
लेनोवो के9
लेनोवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन K-9 का मुख्य फोकस है कैमरा पर. लेनेवो का के9 13 और 5 मेगापिक्सल के डुअल फ्रंट और रियर कैमरा के साथ आता है. इसके अलावा फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले के साथ 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दि गई है. ये फोन काम करता है MediaTek P22 प्रोसेसर पर. लेनोवो K9 की कीमत है 8,999 रुपये. जो एक बेहतरीन स्मार्ट फ़ोन लेने की चाहत रखते हैं पर काम बजट की वजह से खरीद नहीं पाते उनके लिए यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
मोटो जी6
मोटो जी6 की सबसे अहम खासियत है इसमें दिया गया ग्लास बैक पैनल जो बेहद चमकदार एवं स्टाइलिश है. फोन का लुक अच्छा है और दिखने में ये प्रीमियम लगता है. इस फ़ोन को आपके हाथों में देखकर आपके दोस्तों को आप काफी स्टाइलिश और रिच नजर आने वाले हैं. मोटो जी6 में 5.7-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले 18:9 एस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है. साथ ही ये फोन काम करता है स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर पर और इसका साथ देता है 3जीबी रैम एवं 32जीबी इंटरनल स्टोरेज. मोटो जी6 में पावर बैकअप के लिए 3,000 मिली एम्पीयर बैटरी दी गयी है. साथ ही फिंगरप्रिंट रीडर फ्रंट पर दिया गया है. फोन में 12+5 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. मोटो G6 की कीमत है 13999 रुपये.
तो दोस्तों उम्मीद करता हूँ की मेरे द्वारा दी गयी यह जानकारी आपको अपना पसंदीदा फ़ोन अपने तय बजट के अंदर खरीदने में काफी मददगार साबित होगा. दोस्तों जाते जाते मुझे फॉलो और कमेंट करना न भूलें, धन्यवाद्.

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...