Skip to main content

अभी जम्मू कश्मीर में हुआ एक और आतंकी हमला। एक की मौत 38 घायल।

Image result for jammu kashmir me bus par grened hamlaनमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, 14 फ़रवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले का जवाब तो हमारे एयर फाॅर्स ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दे दिया। पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़  नहीं आ रहा है। पुलवामा हमले को अभी 20 दिन ही पुरे हुए हैं और पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्म-कश्मीर के बस स्टैंड पर हमला करके उड़ाने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने बस पर हैंड ग्रेनेड से हमला करके उड़ा दिया जिससे 38 लोग घायल हो गए और एक की मौत हुई है। घायलों में से 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के इलाज़ के  लिए उन्हें नज़दीकी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

पाकिस्तान की सेना रोज सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रही है और आतंकवादियों को भारत के भीतर घुसने में मदद कर रही है। पुलवामा हमले के बाद से लगातर सेना की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की ख़बरें आ रही है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार लगातार यह दावा कर रही  की देश मजबूत हांथों में है और देश के दुश्मनों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से भारत सरकार ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब देने की कोशिश भी की है। बावजूद इसके आतंकवादियों के हौसले और भी मजबूत होते जा रहे हैं। केंद्र सरकार को कुछ ऐसा करना होगा जिससे पाकिस्तान की पीढ़ियां तक भारत की तरफ आँख उठा कर देखने से पहले सौ बार सोंचे।

अगर हम पाकिस्तान और आतंकवाद से लड़ते रहेंगे तो फिर देश के विकाश के लिए कब काम करेंगे। सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कोई स्थाई समाधान जल्द से जल्द ढूँढना होगा। मुझे उम्मीद है की सरकार पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक की तरह इस ग्रेनेड हमले का भी आतंकवादियों को कड़ा जवाब देगी।

दोस्तों, आपकी इस खबर को लेकर क्या प्रतिक्रिया है यह आप कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही हमारे न्यूज़ को फॉलो / सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद। 

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया शर्मिंदा।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हर वक़्त  सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हालांकि उनकी इन सुर्ख़ियों की वजह उनके काम नहीं बल्कि भाषण के दौरान गलत बयानों को लेकर होता है। उन्होंने पिछले पांच सालों में भारत के इतिहास और इतिहास पुरुषों के बारे में कई गलत जानकारी अपने भाषण के माध्यम से देश की जनता को परोसा है। मोदी जी के झूठे बयानों और झूठे दावों का सिलसिला लगातार जारी है। उनकी यह गलत भाषणबाजी भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कलंकित करता है। यह बड़े ही शर्म की बात है की वे देश के पढ़े लिखे लोगों के इतिहास, विज्ञान और भूगोल की शिक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी उन अध्यापकों के ज्ञान पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं जिन्होंने देश की अगली पीढ़ी को अपनी शिक्षा से लाभान्वित किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के वो कौनसे बयान हैं जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का मज़ाक बनाया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला झूठ : गटर के गैस से बनने वाली चाय।   प्रधान मंत्री मोदी का जो बयान सबसे पहले सुर्ख़ियों म...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...