Skip to main content

ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में रैंप वॉक करेंगे मेहमान, लंच में परोसी जाएंगी 400 डिश

ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में रैंप वॉक करेंगे मेहमान, लंच में परोसी जाएंगी 400 डिश



नमस्कार दोस्तों,



दोस्तों, दुनिया के सबसे रईश बिज़नेस मैन में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अम्बानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी उदयपुर में शुरू हो चुकी है और इस सेरेमनी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड, क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. शादी का आयोजन 12 दिसंबर को मुंबई के एंटीलिया हाउस में रखा गया है. शुक्रवार शाम को ईशा अम्बानी सहित पुरे अम्बानी परिवार ने उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में विशेष 'अन्न सेवा' शुरू की. इसमें 7 से 10 दिसंबर तक तीनों पहर 5100 लोगों को भोजन कराया जाएगा. इस विशेष भोजन कार्यक्रम में अधिकतर दिव्यांग लोग शामिल होंगे.हिलेरी क्लिंटन उदयपुर पहुंचीआज शनिवार की दोपहर को हिलेरी क्लिंटन उदयपुर पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मित्तल इंडस्ट्री के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण मित्तल भी अपने परिवार सहित उदयपुर पहुंच गए. आप भी सोच रहें होंगे कि बड़ी-बड़ी हस्तियां प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत करने पहुंच रही हैं. ऐसे में किस दिन क्या प्रोग्राम है, तो हम आपको आगे बताएंगे ईशा अम्बानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के बारे में आगे हम पुरे विस्तार से बताएँगे. लेकिसटी अंबानी परिवार की बेटी ईशा के प्री-वेडिंग सेरेमनी की गवाह बनेगी. शनिवार शाम को सिटी पैलेस के माणक चौक में महिला संगीत का भी आयोजन किया जाएगा. महिला संगीत के लिए माणक चौक में भव्य सेट तैयार किया गया है.माणक चौक में बनाए गए इस सेट को तैयार करने में पुरे 15 दिन लगे हैं. बताया जा रहा है कि महिला संगीत में आने वाले मेहमान सेट पर रैंप वॉक करेंगे. इसके अलावा मशहूर गायक अरिजीत सिंह को संगीत के कार्यक्रम के लिए विशेषतौर पर बुलाया गया है. वहीं बॉलीवुड सिंगर बियोंसे भी अपनी परफारमेंस से इस कार्यक्रम में अपने संगीत का जादू बिखेरेंगी. दो दिन तक चलने वाली प्री-वेडिंग सेरेमनी उदयपुर के सिटी पैलेस, होटल उदय विलास, ट्राइडेंट और लीला पैलेस में आयोजित होगी।सेट को तैयार करने में 15 दिन लगेइस प्रीवेडिंग समारोह में लगभग 1800 मेहमानों के शिरकत करने की उम्मीद है. लंच और डिनर में मेहमानों को कुल 400 अलग अलग प्रकार के डिश परोसी जाएंगी. वहीं ब्रेकफास्ट में भी 200 से अधिक प्रकार के आइटम होंगे. इस समारोह में राजस्थान के साथ गुजराती परंपरा की भी झलक दिखाई देगी. खबर है कि प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंच चुकी हैं. शनिवार रात में और भी कई वीवीआईपी के पहुंचने की उम्मीद है. जब शादी के पहले का माहौल इतना जबरदस्त है तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि अम्बानी परिवार में होने वाली यह शादी कितना भव्य होने जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...