Skip to main content

रजनीकांत की '2.0' के बाद नया धमाका, डैशिंग अंदाज में दिखे रजनीकांत.

 Rajinikanth Petta Teaser: रजनीकांत की '2.0' के बाद नया धमाका, डैशिंग अंदाज में दिखे Thalaiva

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के 68वें जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'पेटा' (Petta) का टीजर रिलीज करके उन्हें ट्रिब्यूट दिया गया। अभिनेता रजनीकांत अपनी इस फिल्म में एक बार फिर एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद आप भी थलाइवा के स्टाइल के दीवाने हो जाएंगे. पेटा फिल्म के इस टीजर में कोई भी डायलॉग नहीं है, लेकिन रजनीकांत का अनोखा अंदाज देखने के बाद आपका इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होना तय है.


 इस फिल्म में रजनीकांत अपने पुरानी फिल्मों वाले अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। एक तरफ लंबे बाल व दाढ़ी का लुक तो एक और लुक में लंबी मूछों के साथ रजनीकांत जबरदस्त अंदाज में  अभिनय करते दिखाई पड़ रहे है। इस फिल्म को डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्ट कर रहे हैं. 'पेटा' फिल्म में विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स भी हैं। 


देखें टीजर-




रजनीकांत की फिल्म 'Robot 2.0' जबरदस्त हिट होने के बाद तमिल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेटा' (Petta) का टीजर रिलीज किया गया. पेटा का पहले भी फर्स्ट लुक आ चुका है. फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज की यह रजनीकांत के साथ पहली फिल्म हैं. वहीं विजय सेतुपति और तृषा भी पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी कॉलीवुड (तमिल फिल्म) में पहली बार अभिनय कर रहे हैं. अनिरुध रविचंदर भी पहली बार रजनीकांत के लिए इस फिल्म में म्यूजिक कम्पोज कर रहे हैं. 'पेटा' फिल्म के टीजर में थलाइवा के अलग-अलग लुक की वजह से दर्शकों के बीच  पहले से ही काफी उत्सुकता बना दी है.
 
3vgfg1l


प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार ली अपनी हार. राहुल गाँधी को दी जीत की बधाई।





बड़े बजट की इस फिल्म की शूटिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में की गई है. दार्जलिंग, लखनऊ, देहरादून, रेडहिल्स और चेन्नई में शूटिंग की गई इस फिल्म में रजनीकांत एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।  साउथ इंडिया का आने वाला त्योहार पोंगल में इस बार काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है. रजनीकांत  की इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर साउथ स्टार एक्टर अजीत की फिल्म 'विश्वासम' भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है. अब देखना यह है की इन दोनों सितारों में से किसकी किस्मत बुलंद है और किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती है। 


Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...