Skip to main content

कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना।


check bounce case on comedian rajpal yadav

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, आज के दौर के जाने माने कॉमेडियंस में से एक राजपाल यादव  को  दिल्ली हाई कोर्ट ने तीन महीने की सजा सुनाई है। राजपाल यादव पर पांच करोड़ का लोन न  चुकाने का आरोप लगा था। इस आरोप में राजपाल यादव को दोसी पाया गया है जिसकी वजह से उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई गई है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाने के तुरंत बाद पुलिस ने राजपाल यादव को हिरासत में ले लिया। 




Image result for raajpal yadav

जानिये क्या है पूरा मामला। 


राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा ने 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता ' के लिए यह लोन लिया था, पिछले दिनों इसी लोन से जुड़े मामले में कड़कड़ड्यूमा कोर्ट  ने राजपाल यादव पर 1.60 करोड़ रुपये प्रति मामला जुर्माना लगाया था और छः  महीने की सजा सुनाई थी। इसी अदालत में कॉमेडियन राजपाल यादव की पत्नी राधा पर भी 10 लाख रुपये प्रति मामला जुर्माना लगाया था। दोनों पति पत्नी को चेक बाउंस मामले में यह सजा सुनाई गई थी। दोनों पति-पत्नी को इस पुरे मामले में सम्मिलित रूप से 11.20 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर चुकाना पड़ेगा। दोनों दम्पत्तियों को सजा सुनाने के तुरंत बाद जमानत भी मिल गई थी। 



Image result for raajpal yadav

राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी फिल्म 'अत पता लापता ' के लिए पांच करोड़ रुपये का यह कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी के लिए राजपाल यादव ने दो चेक भी दिए थे जो की बाउंस हो गए थे। चेक बाउंस होने के बाद यह मामला अदालत चला गया। 

अदालत ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दोषी पाया था। राजपाल यादव ने 3 से 6 दिसंबर 2013 तक चार दिन जेल में काटे थे। इस रिमांड के बाद दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने उनकी अपील पर सजा निलंबित कर दी थी। 



Image result for raajpal yadav

राजपाल यादव बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काफी बेहतरीन अभिनय किया है और दर्शकों के दिल में अपनी एक ख़ास  जगह बनाने में कामयाबी भी हासिल की है।  'भूल भुलैया ' और 'चुपके चुपके ' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया. उन्होंने कई फिल्मों में काफी यादगार अभिनय किया है जिसे भुला पाना नामुनकिन है। 



दोस्तों बॉलीवुड की और भी मसालेदार ख़बरों के लिए इस न्यूज़ को फॉलो/सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद्। 



Comments

Popular posts from this blog

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पाकिस्तान पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक की सत्यता को लेकर भारत में मच गया है राजनैतिक विवाद।

नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते हैं की इस वक़्त पूरा देश पाकिस्तान पर भारतीय वायु सेना द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मना रहा है। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारतीय वायु सेना ने 26 फ़रवरी को पाकिस्तान के भीतर घुसकर जैश ए मोहम्मद के तमाम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पकिस्तान के एयर फाॅर्स ने जब इस स्ट्राइक का बदला लेने की मंशा से हमारे सिमा में घुसने की कोशिश की तो हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान ने उन्हें वापिस पाकिस्तान के भीतर खदेड़ दिया। पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते वक़्त अभिनन्दन का विमान भी पाकिस्तान के भीतर ही नष्ट हो गया पर हमारे जाबाज विंग कमांडर अभिनन्दन ने अपना हौसला नहीं खोया और दुश्मन की आँख से आँख मिलकर 55 घंटे पाकिस्तान में बिताने के बात भारत लौट आया।  भारत के कूटनीतिक दबाव के चलते पाकिस्तान मज़बूर हो गया और अभिनन्दन को रिहा कर दिया गया। ये हैं बॉलीवुड की वो पांच अभिनेत्रियां जिन्होंने बदनाम होकर नाम कमाया ह...