Skip to main content

जानिये क्या बात हुई राष्ट्रपति सोलिह और पीएम मोदी के बीच.

नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों, हम सभी जानते हैं की हमारे प्रधान मंत्री भारत से अधिक विदेशों की खबर रखते हैं. उनका अधिकतर कार्यकाल विदेशों के दौरे में बीता है और वे जब देश में रहते हैं तब भी उनका अधिकतर ध्यान विदेश की राजनितिक हलचल की हर खबर पर बनी रहती है. 
 उनके विदेश प्रेम और विदेश दौरों के इसी क्रम में उन्होंने कल १७ नवंबर शनिवार को कहा की मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शासन में उन्हें हिन्द महासागर के इस द्वीपीय राष्ट्र के साथ द्विपक्षीय संबंधों के और गहरे होने की उम्मीद है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी यहां मालदीव के निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. देश के सातवें राष्ट्रपति सोलह ने सितम्बर में हुए चुनावों में कद्दावर अब्दुल्ला यामीन को पराजित किया था. 

Third party image reference

राष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह के फ़ौरन बाद मोदी ने सोलह से मुलाकात की और रणनीतिक महत्वा रखने वाले इस देश को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध देश बनने के सभी प्रयासों में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. इस मुलाक़ात के दौरान मोदी ने सोलिह को भारत आने का न्योता भी दिया. मालदीव के विदेश मंत्री २६ नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे और इस दौरान राष्ट्रपति के भारत दौरे के लिए तैयारिओं को अंजाम दिया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मोदी मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और मौमून अब्दुल गयूम की बगल में बैठे थे. समारोह में श्रीलंका की पूर्व राष्ट्रपति कहंदृका कुमारतुंग भी शामिल हुई.
विपक्षीय मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार 54 वर्षीया सोलिह 23 सितम्बर को हुए चुनावों में सबको चौकते हुए विजेता बने. मोदी और सोलिह के संयुक्त बयां में यह कहा गया है की बैठक के दौरान मोदी और सोलिह इस बात पर सहमत थे की हिन्द महासागर में शान्ति और सुरक्षा बरकरार रखना हमारी मुख्या जिम्मेदारी और पहली प्राथमिकता है और उन्हें छेत्र में स्थयित्वा के लिए एक दूसरे की चिंताओं और आकांक्षाओं का ध्यान रखना होगा. भारत और मालदीव के बीच रिश्तों के लचीलेपन का ज़िक्र करते हुए दोनों नेताओं ने सहयोगी और मित्रवत रिश्तों को फिर से बहाल करने का भरोसा दिलाया है. दोनों नेताओं ने छेत्र के अंदर और दूसरी जगहों पर भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की. राष्ट्रपति सोलिह ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी. साझा बयान में कहा गया की राष्ट्रपति सोलिह ने आवास और आधारभूत विकाश के साथ ही पानी और अवजल प्रणाली की बढ़ती जरूरतों पर भी ध्यान आकर्षित किया. 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर काफी आशावादी हैं. उन्होंने सोलिह को आश्वासन दिया की भारत सतत सामाजिक और आर्थिक विकास हासिल करने में मालदीव की सहायता करने को लेकर प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कंपनियों के लिए मालदीव के विभिन्न छेत्रों में निवेश के विस्तारित अवसरों को भी बल दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा " प्रधान मंत्री ने राजकीय दौरे पर भारत आने के लिए राष्ट्रपति सोलिह को आमंत्रित किया है. राष्ट्रपति सोलिह ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया." इससे पहले २०११ में देश के तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी हिन्द महासागर के इस द्वीपीय देश की यात्रा की थी और इन दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों पर बात की थी.
आपको ज्ञात हो की मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा किये गए गलत फैसलों ने भारत और मालदीव के रिश्तों में कड़वाहट भर दी थी, ऐसे में मोदी जी के इस दौरे का बड़ा राजनितिक महत्वा बताया जा रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं की उनके इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों की कड़वाहट काम होने के काफी आसार हैं. इसके साथ ही सोलिह के भारत दौरे के साथ पुराने कड़वाहट को भूलकर कुछ नए राजनैतिक समझौते भी हो सकते हैं.
दोस्तों यदि आप सभी को मेरा न्यूज़ पसंद आया हो तो मुझे फॉलो और कमेंट करना न भूलें धयवाद.

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...