Skip to main content

यहाँ से जानिये वृंदा से तुलसी बनने की पूरी कथा और धार्मिक महत्व.


Third party image reference
नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों, भारत में शायद ही कोई ऐसा हिन्दू घर, मंदिर या अन्य कोई धार्मिक स्थल होगा जहां के आँगन में तुलसी का पौधा न हो. घर-घर में पूजी जाने वाली तुलसी परम पावन और पवित्र मानी जाती है. भगवान विष्णु अपना भोग तुलसी पत्र के बिना स्वीकार नहीं करते. आखिर क्यों है तुलसी का इतना महत्व. कहाँ से आया और कैसे हुई तुलसी के पौधे की उत्पत्ति. आइये जानते हैं इसकी पौराणिक कथा.
पौराणिक काल में एक वृंदा नाम की लड़की थी. वृंदा का जन्म राक्षस कुल में हुआ था. राक्षस कुल में जन्म होने के बावजूद वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थी. वह बड़े ही भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा किया करती थी. जब वह बड़ी हुई तो उसका विवाह राक्षस राज जालंधर(शंखचूर्ण) से हो गया. जालंधर की उत्पत्ति भगवान शिव के रौद्र रूप के तेज़ से हुआ था. जब धरती उसका तेज़ सम्हालने में असक्षम रही तो उसे समुद्र के हवाले कर दिया गया इसलिए जालंधर को समुद्र पुत्र भी कहा जाता है. वृंदा अत्यंत ही पतिव्रता स्त्री थी. वह हमेशा अपने पति की सेवा किया करती थी.
एक बार जालंधर ने तीनों लोकों पर अधिकार की इक्षा लेकर सभी देवताओं पर आक्रमण कर दिया. इधर वृंदा ने अपने पति के सामने यह प्राण लिया की जब तक आप युद्ध से वापिस नहीं आएंगे तब तक मै आपकी सलामती के लिए भगवान विष्णु की पूजा करुँगी. वृंदा के व्रत का प्रभाव इतना अधिक था की कोई भी देवता जालंधर को हरा पाने में समर्थ नहीं थे. जब सभी देवता हारने लगे तो वे भगवान विष्णु के पास अपनी आप बीती सुनाने के लिए चले गए. 
सबकी बात सुनने के बा भगवान विष्णु ने कहा की वृंदा मेरी परम भक्त है, और उसकी भक्ति ही उसके पति की शक्ति बनकर उसकी रक्षा कर रही है. मै अपनी भक्त के साथ अन्याय नहीं होने दे सकता. 
जब हालत बिगड़ने लगे तो सभी देवताओं के बार बार आग्रह करने पर भगवान विष्णु जालंधर का रूप लेकर वृंदा के पास चले गए. भगवान विष्णु को ही अपना पति समझकर वृंदा अपनी व्रत से उठ गई. पूजा से उठते ही वृंदा का संकल्प टूट गया और देवताओं ने जालंधर को मार गिराया. जालंधर का कटा हुआ सर वृंदा के सामने जा गिरा. जालंधर का कटा सर देखते ही विष्णु भी अपने वास्तविक रूप में आ गए और शर्म के कारण बिना कुछ बोले सर झुककर वृंदा के सामने खड़े रहे. भगवान विष्णु को सर झुकाये खड़े देख वृंदा सबकुछ समझ गई और भगवान विष्णु को श्राप देकर पत्थर का बना दिया. अपने पति को पत्थर बना देख माँ लक्ष्मी ने वृंदा के सामे हाथ जोड़कर अपने पति को पहले जैसा बनाने की विनती करने लगी. लक्ष्मी का विलाप देखकर वृंदा ने विष्णु को पहले जैसा बना दिया और अपने पति का कटा सर लेकर सती हो गई. 
वृंदा के सती होने के बाद विष्णु ने उसके भस्म से एक वृक्ष उत्पन्न किया और उसे आशीर्वाद देते हुए कहा की वृंदा को इस संसार में युगों युगों तक तुलसी के नाम से जाना जाएगा और हर घर के आँगन में एक पवित्र वृक्ष के रूप में पूजा जाएगा. बिना तुलसी के मई भोग ग्रहण नहीं करूंगा और वृंदा के श्राप के प्रभाव से बना मेरा शिला(पत्थर) रूप शालिग्राम के नाम से जाना जायेगा जो हमेसा तुलसी के साथ मौजूद रहेगा. 
तभी से देवउठनी के दिन तुलसी का विवाह शालिग्राम के साथ कराया जाता है और उनकी पूजा की जाती है. 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...