Skip to main content

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म "zero" को दर्शकों ने दिया जीरो "0" मार्क्स।

Image result for zeroनमस्कार दोस्तों,

दोस्तों, बॉलीवुड के बादशाह याने की शाहरुख खान की फिल्मों का उनके फैंस को हमेसा बड़ी बेशब्री से इंतज़ार रहता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्मे लगातार बॉक्स ऑफिस पर पिटती चली आ रही है।  पर  उनके फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर ख़राब प्रदर्शन के बावजूद उनके प्रशंषकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। 

बादशाह, किंग खान सबके चाहते शाहरुख  ( sahrukh khan ) की फिल्म जीरो का उनके दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। कल याने 21 दिसंबर फिल्मी  फ्राइडे को दर्शकों का  इंतज़ार ख़त्म हुआ और शाहरुख खान की मूवी "zero" सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। यह फिल्म इसलिए भी दर्शकों के लिए काफी खास है क्योंकि इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी जी का अभिनय आखरी बार देखने को मिलेगा। साथ ही इस फिल्म में बॉलीवुड के रॉबिनहुड सलमान खान( salmaan khan ) भी नज़र आने वाले है। शाहरुख और सलमान के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर हुए विवाद के बाद यह इन दोनों की पहली फिल्म है। इस फिल्म से दर्शकों के साथ साथ शाहरुख ने भी काफी उम्मीदें लगा रखी थी। तो आइये देखते हैं की उनकी यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आ रही है। 

दोस्तों भले ही बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं पर इस फिल्म के बॉक्सऑफिस पर पहले दिन के प्रदर्शन से ऐसा लगता है की यह दर्शकों और किंगखान की उम्मीदों पर शायद ही खरा उतर पाएगी। पहला सप्ताह का कलेक्शन इस बात का फैसला कर देगा की आनंद राय के  निर्देशन में बनी यह फिल्म कितना कमाल दिखा पाती है। 

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा



बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान संग अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बहुत कुछ तय करेगी. आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लव स्टोरी को एक बौने आदमी के किरदार के साथ शाहरुख द्वारा बड़े ही मज़ाकिया और संगीन दोनों ही अंदाज़ में पेश करने की कोशिश की गई है।
शाहरुख को वीएफएक्स और ग्राफिक्स की मदद से एक बौने शख्स का लुक दिया गया है. इस फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म को केवल  डेढ़ स्टार दिए हैं।  उन्होंने लिखा, "इस जोड़ी (शाहरुख और आनंद एल. राय) से काफीउम्मीदें थी पर दुखद है कि गलत लेखन (खास तौर से सेकंड हाफ में) फिल्म के पतन का कारण बनी. बहुत ज्यादा निराशाजनक."
अगर फिल्म के पहले दिन के बिजनेस की बात करें तो लगता है कि पहले दिन फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर लेगी. हालांकि उसके बाद का बिजनेस पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा की फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक नए दर्शकों को इसके बारे में कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।  लगभग  200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। Image result for zero
जबकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा अंदाज़ा लगाया गया था की पहले दिन फिल्म की कमाई 30 करोड़ से ज्यादा हो सकती है।पर इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में असफल रही।  प्रेडिक्शंस की मानें तो दूसरे दिन फिल्म की कमाई 35 करोड़ से ज्यादा रहने की उम्मीद है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी कहा है की शनिवार और रविवार के दिन फिल्म की कमाई यह तय कर देगा की यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करने वाली है।   

आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म जब हैरी मेट सेजल भी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ही साथ है और उस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

दोस्तो इस फिल्म के बारे में आपकी क्या राय है मुझे कमेंट करके बताना न भूलें। और यदि आपने अभी तक इस न्यूज़ को फॉलो/सब्सक्राइब नहीं किया है तो जल्द ही कर दें ताकि मै इसी तरह की तमाम ख़बरें आपके मोबाइल तक पहुंचता रहूँ. धन्यवाद्। 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...