Skip to main content

सानिया मिर्जा का बेटा न भारतीय होगा और न पाकिस्तानी


Third party image reference
नमस्कार दोस्तों,
सानिया मिर्ज़ा ने भारत में दिया अपने बच्चे को जन्म. पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान शोएब मलिक सोशल मीडिया पर अपने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की नागरिकता को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपना बयां देते हुए कहा है कि न तो उनका बेटा भारतीय होगा और न ही पाकिस्तानी.

हम आपको बता दें कि सानिया मिर्ज़ा ने हैदराबाद में मंगलवार को अपने बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे के जन्म के बाद से सोशल मीडिया पर बच्चे की नागरिकता के बारे में सवाल पूछे जाने लगे हैं. चूंकि बच्चा भारत में पैदा हुआ है और उसकी मां सानिया अब तक भारतीय हैं, इस हिसाब से यह बच्चा खुद ब खुद भारतीय नागरिकता का हकदार है पर शोएब का इस मामले में कुछ और ही कहना है.
पाकिस्तानी समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने इस बात की खबर दी. न्यूज़ चैनल ने शोएब के हवाले से कहा है, संभव है कि उनका बेटा किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करे. हालांकि शोएब ने यह बात बच्चे के पैदा होने से ठीक पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाक मीडिया से बात चित के दौरान कही थी.

Third party image reference
छुट्टी लेकर हैदराबाद पहुंचे हैं शोएब 
जब शोएब छुट्टी लेकर भारत पहुंचे तब पाकिस्तान टीम दुबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही थी, जो अब खत्म हो गई है. शोएब मलिक सीरीज के बीच में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुमति लेकर अपनी पत्नी और नवजात शिशु से मिलने भारत में हैदराबाद पहुंचे.
सानिया भारतीय तो शोएब पाकिस्तानी नागरिक
जैसा की हम सभी जानते हैं की सानिया के पति शोएब मलिक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. उनके पास पाकिस्तानी नागरिकता है. शोएब और शनि की शादी आठ साल पहले हुयी थी. लेकिन इस शादी के बाद भी सानिया ने अपनी भारतीय नागरिकता बरकरार रखी है.
पिछले कुछ समय ये चर्चाएं होती रही हैं कि सानिया मिर्ज़ा अगर अपने बच्चे को हैदराबाद में अपने मायके में जन्म देती हैं तो बेबी की नागरिकता पाकिस्तान की नहीं बल्कि भारत की होगी. सानिया पिछले कई महीनों से प्रेग्नेंसी के बाद से हैदराबाद में ही थीं. वैसे शादी के बाद सानिया और उनके पति पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक ने मिलकर दुबई में एक घर खरीदा है. अपने खेल के बाद मिले छुट्टियों के अधिकतर समय वे दुबई में ही बिताते हैं.

Third party image reference
क्या कहते हैं भारत के नागरिकता के प्रावधान
भारत सरकार के नागरिकता के प्रावधान कहते हैं कि अगर कोई बच्चा भारत में पैदा होता है और उसके मां-पिता में एक भारतीय नागरिक हैं, तो माता पिता के चाहने पर वह बच्चा भारतीय नागरिकता का हकदार होगा. पाकिस्तानी मीडिया में शोएब और सानिया के घर आए इस नन्हें मेहमान की खबर को काफी प्रमुखता से दिखाया गया है.

बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक
ट्विटर पर सानिया मिर्जा ने कहा था कि उन्होंने और उनके पति शोएब ने प्लान कर रखा है कि जो बेबी होगा, उसका सरनेम मिर्जा मलिक एक साथ लिखा जाएगा. देखते हैं की अब बच्चे पर किस देश का अधिकार बनता है. वैसे अगर बच्चा ये फैसला ले पाता तो मुझे यकीन है की वह भारत का नागरिक होना ज्यादा पसंद करता. क्योंकि इतिहास गवाह है की जो भी कहीं और से भारत में आया वो भारत का ही होके रह गया.

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...