Skip to main content

अगर जीवन के हर मोड़ पर होना है कामयाब तो कृष्ण को बना लीजिये अपने जीवन का सारथी.




नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों, कृष्ण का पूरा जीवन यदि हम जाने और उससे सिख लें तो हमें हमारे जीवन के हर तकलीफ का सामना करने और उससे उबरने का रास्ता आसानी से मील सकता है. कृष्ण का पूरा जीवन मनुष्य के जीवन में आने वाली कठिनाइयों से उबरने के लिए मार्ग दर्शन करता है. कृष्ण मनुष्य को अपने जीवन से यह सिखाते हैं की जीवन कैसे जिया जाता है. उनके मार्गदर्शन में मनुष्य अपने जीवन काल में आने वाले हर महाभारत अर्थात कठिनाइयों को जीत सकता है. 
कृष्ण सिखाते हैं की मनुष्य को कब और किसके साथ कैसा व्यव्हार करना चाहिए. वे सिखाते हैं की मनुष्य को कब कैसा और कौनसा कर्म करना चाहिए. वे मनुष्य को अपने जीवन में आने वाले उतर चढाव से निपटने के लिए सही वक़्त पर सही फैसला करना सिखाते है. कृष्ण सिखाए हैं की मनुष्य को कभी भी किसी एक तयशुदा मापदंड पर बंध कर नहीं रहना चाहिए. मनुष्य को परिवर्तन शील होना चाहिए.
१. पितामह भीष्म के माध्यम से हमें कृष्ण यह सिखाते हैं.



इंसान को कभी भी किसी विशेष रस्म या कसमों बंध कर नहीं रहना चाहिए. कृष्ण ने महाभारत में अर्जुन को भीष्मपितामह पर प्रहार करने के लिए प्रेरित करते वक़्त बताया की कैसे भीष्म केवल अपनी प्रतिज्ञा को महत्व देकर निरंकुश हो गए जिस वजह से वे अपने परिवार के मुखिया होने का एक भी जिम्मेदारी नहीं निभा सके और अपने वंश के गुलाम बनकर रह गए. पितामह के माध्यम से कृष्ण यह सिखाते हैं की मनुष्य को कर्त्तव्य बद्ध होना चाहिए न की प्रतिज्ञा बद्ध. 
२. सुदामा के माध्यम से हमें कृष्ण यह सिखाते हैं.


कृष्ण और सुदामा की मित्रता से हमें यह सिख मिलती है की मनुष्य को अपने संबंधों को कभी भी अपने जीवन के ऊँचे या निचे स्तर से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए. मनुष्य को चाहिए की वे अपने जीवन के दुःख या सुख अमीरी या गरीबी का प्रभाव किसी भी रिश्ते पर न पड़ने दे चाहे वह सम्बन्ध मित्रता का हो या फिर कोई और. 
३. कृष्ण के भगोड़े अर्थात रणछोड़ होने की कहानी से मिलने वाली सीख.


दोस्तों आप सभी ने कृष्ण की यह कहानी जरूर सुनी होगी की कैसे वे युद्ध छोड़कर भाग जाते हैं. पर जब हम इस कहानी के तह तक जाएंग तो हमें इस कहानी से कृष्ण यह शिक्षा देते हैं की मनुष्य को हमेशा जीवन मूल्यों को स्वयं के हार जीत या सम्मान से ऊँचा रखना चाहिए. मनुष्य को कभी भी स्वार्थी नहीं बनना चाहिए. आत्मसम्मान अर्थात स्वाभिमान अच्छी बात है पर कभी भी स्वयं पर अभिमान नहीं होना चाहिए. जब कृष्ण ने देखा की इस युद्ध में अनगिनत राज्य वासियों के प्राण संकट में पद सकते हैं तो उन्होंने अपनी प्रजा और बेकसूर राज्य के वासियों के जीवन के रक्षा के लिए स्वयं का डरपोक और भगोड़ा कहलाना भी स्वीकार कर लिया और न केवल युद्ध छोड़ दिया बल्कि पुरे राज्य को ही सत्रु से छिपा कर दूसरी जगह बसा दिया. 
 ४. कृष्ण सिखाते हैं की मनुष्य को केवल वर्तमान में जीना चाहिए.
दोस्तों, कृष्ण अपने भगवतगीता के उपदेश में कहते हैं की, क्यों व्यर्थ की चिंता करते हो. तुम क्या लेकर आये थे जो खो गया. और तुम क्या लेकर जाओगे. जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है वह भी अच्छा हो रहा है और आगे जो होगा वह भी अच्छा ही होगा. मनुष्य का ध्यान केवल अपने कर्म पर होना चाहिए उसके परिणाम पर नहीं. क्योंकि कर्म के प्रतिफल पर मनुष्य का नियंत्रण नहीं है.
 इस उपदेश से कृष्ण सिखाते हैं की आपके विचार आपके कर्म को प्रभावित करते हैं और कर्म उसके प्रतिफल को. यदि आप अतीत में हुए किसी कड़वे अनुभव को अपने मन में बिठा कर कोई कार्य करेंगे तो वह आपके आज को और आने वाले भविष्य को भी ख़राब कर देगा. मनुष्य को चाहिए की वह अतीत में मिली असफलता का दुःख मानाने के बजाये उसमे हुए गलतियों पर सुधर करते हुए पुनः प्रयाश करना चाहिए. मनुष्य को केवल अपने आज को संवारना चाहिए क्योंकि हमारे आज पर ही हमारा नियंत्रण है. कल क्या होगा यह हम तय नहीं कर सकते पर आज हम जो भी कार्य करेंगे उसका प्रभाव हमारे कल पर जरूर पड़ेगा.

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

पुरुष हॉकी 2018 : 28 नवंबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच, देखें शेड्यूल

पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की शुरुआत इसी महीने 28 नवंबर से होने जा रही है , यह वर्ल्डकप टूर्नामेंट 28  नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। ओडिसा में होने वाले इस होके विश्वकप में 16 टीमों के लिए पूल्स और शेडूल का ऐलान कर दिया गया है। मेजबान टीम भारत को पूल सी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस विश्वकप का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2018 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का उद्घाटन भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 27 नवंबर को किया जाएगा।  भारत अपना पहला मैच 28 नवंबर को  साउथ आफ्रिका के खिलाफ खेलेगा।  हॉकी विश्वकप का शेडूल बोर्ड पूल ए:  अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, फ्रांस  पूल बी:  ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड, चीन  पूल सी:  बेल्जियम, भारत, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका  पूल डी:  नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया, पाकिस्तान।  यहां देखिये कब किसके साथ और किस समय जाएगा मैच  बुधवार, 28 नवंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 7pm रविवार, 2 दिसंबर 2018 पूल सी- भारत बनाम बेल्जियम- 7pm शनिवार, 8 दिसंबर 20...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...