Skip to main content

जय गणेश देवा. शुभता के प्रतिक गणेश, पर कब तक?


https://godwallpaper3.blogspot.com
नमस्कार दोस्तों, 
मित्रों जब हम कोई भी नया काम शुरू करते हैं तो हम उसे श्रीगणेश करना कहते हैं , दोस्तों जब भी कोई शुभ कार्य करना हो तो हम भगवान् गणेश को याद कर और उनका नाम लेकर शुरू करना ज्यादा शुभ समझते हैं. जब हम घर में कोई भी धार्मिक कार्य करते हैं तो सभी देवों से पहले श्री गणेश की पूजा करते हैं. और आप सभी ने शायद गौर नहीं किया हो पर जब हम उनका नाम या मन्त्र पढ़ते हैं तो सामने श्री लगते हैं. जैसे श्री गणेश या श्री गणेशाय नमः. दोस्तों यहाँ जो श्री लगा है वह हम जो किसी व्यक्ति को सम्बोधित करने के लिए जो श्री लगाते है वह श्री नहीं बल्कि स्वयं माँ लक्ष्मी का नाम है. 
आप सभी ने उस घटना का जिक्र तो सुना ही होगा जब भगवान् गणेश के पिता स्वयं शिव जी ने उनका सर, धड़ से अलग कर दिया था. पर माता पार्वती का प्रलाप सुनकर और उनका रौद्र रूप देखकर सब डर गए क्योंकि माता पार्वती ने अपने क्रोध से पुरे ब्रम्हांड का अंत कर देने की ठान ली थी.

Third party image reference
जिसने पूरी सृष्टि को जन्म दिया अगर वही उसका अंत करना चाहे तो भला उसे कौन रोक पाता. इसलिए माता पार्वती का क्रोध शांत करने के लिए भगवन शिव ने गजराज का शीश काटकर गणेश जी पर लगा दिया और उन्हें पुनः जीवित कर दिया. साथ में सभी देवताओं ने उन्हें प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद दिया. और कहा की जहा भी किसी भी तरह का शुभ कार्य या पूजा पाठ होगा वहां सबसे पहले गणेश की आरती होनी आवश्यक होगी. अन्यथा किसी को भी उस सुबह कार्य का सुबह फल नहीं मिलेगा. उसी समय माँ लक्ष्मी ने कहा की वो हमेशा गणेश के साथ पूजी जाएंगी और जो भी गणेश के सात उनकी पूजा करेगा उसे धन संपत्ति और सम्पन्नता प्रदान करेंगी. इसीलिए गणेश के नाम के आगे माता लक्ष्मी का नाम श्री लगता है. 
दोस्तों हम सभी गणेश चतुर्थी से लेकर अगले ग्यारह दिन तक उनकी भाव भक्ति में डूबे रहते हैं. और ग्यारहवे दिन श्री गणेश जी को नदी या तालाब में विषर्जित कर देते हैं. पर दोस्तों वर्त्तमान शमय में जल संसाधन काफी कम और अशुद्ध हो चूका है. और श्री गणेश जी की मूर्ति बनाने में भी काफी विषैले केमिकल का उपयोग किया जाता है.
जब गणेश स्थापना की शुरुवात हुई तो इसका उद्देश्य लोगों एक करना था. इसलिए एक गाँव या शहर के किसी एक विशेष स्थान पर केवल एक ही गणेश की स्थापना की जाती थी वह भी शुद्ध मिटटी और प्राकृतिक रंगों से बानी हुई पर अब ऐसा नहीं है. अब विभिन्न केमिकल युक्त विषैले रंगों का उपयोग किया जाता है और मिटटी के जगह प्लास्टर ऑफ़ पैरिश का उपयोग किया जाता है. जो की पानी में आसानी से नहीं घुलता बल्कि काफी समय तक नदी और तालाब में तैरता रहता है. विषैले रंग पानी में मिलकर पानी को विषैला बना देते हैं तथा उस पानी में रहने वाले जीवों एवं उपयोग करने वाले लोगों की त्वचा और आँखों को काफी नुक्सान पहुंचते हैं. कई बार तो यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी कारन बनते हैं.
अब आप ही बताइये की आप गणेश जी को अपने घर किसलिए स्थापित करते हैं . शुभता के लिए या रोग आमंत्रित करने के लिए. पर दोस्तों इसमें गणेश जी का नहीं दोष हमारा है. घर घर में गणेश बैठकर हम गणेश पर्व के मूल उद्देश्य को ही खंडित कर रहे हैं. बेहतर है की कम से कम एक हजार लोगों के बिच एक गणेश मूर्ति बैठायी जाये. और मूर्ति शुद्ध मिटटी की बनी है या नहीं इसकी पड़ताल कर लें. कोशिश करें की मूर्ति केवल नदी में ही विषर्जित हो.
सबसे खास बात यह है की मूर्ति विषर्जन शांत स्वाभाव से हो. हुड़दंग बाज़ी करके, शोर मचाकर और नशाखोरी करके नहीं. जैसा की आजकल आमबात हो गया है. दोस्तों क्या आपको नहीं लगता की ऐसा असामाजिक कार्य करके हम गणेश जी को नाराज कर लेते हैं. और फिर हम कोशते हैं की गणेश जी ने इतना पूजा पाठ करने के बाद भी हमें कुछ नहीं दिया. तो दोस्तों एक बार मेरी इस बात पे गौर जरूर कीजियेगा. धन्यवाद्. 

Comments

Popular posts from this blog

दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची राधिका मर्चेंट का अम्बानी फैमिली के साथ दिखा जुड़ाव .

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, बॉलीवुड की लेटेस्ट कपल दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी के बाद आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के सितारों के आने का सिलसिला जारी है।   बी टाउन के अलावा बिजनेस की दुनिया के कई बड़े नामी हस्ती, दीपिका और  रणवीर की शादी की इस रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए पधार चुके हैं। दीपवीर के इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी इस नए जोड़े को बधाई देने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट भी अंबानी फैमिली के साथ पहुंची।  गुजरात : कांस्टेबल एग्जाम का पेपर लीक. परीक्षा हुई रद्द।   दीपवीर के रिसेप्शन में पूरे अंबानी फैमिली ने रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी। इस रिसेप्शन में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी शामिल हुए। इसके अलावा अंबानी फैमिली की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी शामिल हुई।इस पार्टी के दौरान अनंत अम्बानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट ने सबका ध्यान अपनी और खिंचा।  आ...

प्रियंका चोपड़ा की शादी अटेंड करने, मंगेतर श्लोका संग जोधपुर पहुंचे आकाश अम्बानी।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, आपको बता दें की प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चूका है और कार्यक्रम के पहले दिन से ही मेहमानों का आना भी शुरू हो चूका है।  इस स्टार जोड़ी की शादी में बड़ी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा बिज़नेस से जुड़े दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं।  मेहमानों के लिस्ट में अपनी मौजूदगी से शादी में चार चाँद लगाने के लिए आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका के साथ शनिवार दोपहर को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ ईशा अम्बानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल भी मौजूद थे। कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दोषी, लगा 11 करोड़ रूपये का जुर्माना। दोनों जोड़ियों ने बड़े ही दमदार अंदाज़ में जोधपुर एयरपोर्ट में एंट्री ली।  आकाश अम्बानी अपनी मंगेतर श्लोका का हाँथ थामे नज़र आये। वेडिंग वेन्यू में जाते वक्त अम्बानी परिवार के ये चारो सदस्य काफी खुश नज़र आ रहे थे। आपको बता दें की इनसे पहले ही मुकेश अम्बानी संग नीता अम्बानी और अनंत संग ईशा अम्बानी, शुक्रवार की रात को ही जोधपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट भी मौजूद थी। शादी स...

आज और अभी जानिये पांच राज्यों के चुनाव परिणाम, बीजेपी का हुआ सफाया।

नमस्कार दोस्तों, दोस्तों, चुनाव आयोग ने साल 2018 के आखरी दो महीनों नवंबर-दिसंबर के भीतर ही पांच राज्यों : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , मिजोरम, तेलंगाना और  राजस्थान के विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने का ऐलान करते हुए वोटिंग के तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में कल अर्थात 7 दिसंबर को राजस्थान के में मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की समाप्ति हो गई और अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो चुकी है। शर्दियों की छुट्टियां मानाने के लिए जाएं इन पांच खूबसूरत जगह. होगी स्वर्ग की अनुभूति। सभी दलों के उम्मीदवॉर अपनी किस्मत के फैसले के लिए 11 दिसंबर का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि यही  वह दिन है जब इनके इम्तेहान के परिणामों की घोषणा की जायेगी। 11 दिसंबर को सभी राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। दोस्तों वैसे तो ग्यारह तारीख आने में अभी 72 घंटे शेष हैं और इस इंतज़ार में सभी उम्मीदवारों के दिल की धड़कन तेज़ हो चुकी है। भले ही वास्तविक परिणाम आने में अभी 72 घंटे शेष हैं पर एग्जिट पोल्ल के नतीजे आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल के न...